पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के काफिले पर हमले के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए 6 लोगों लालू यादव की पार्टी राजद के कार्यकर्ता हैं। ज्ञातव्य है कि मंगलवार शाम को वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के काफिलें पर पथराव किया गया। वैशाली के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बुधवार को बताया कि उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के काफिले पर पथराव करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि राजापाकर के एक सहायक निरीक्षक (एसआई) के बयान पर उपमुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने के आरोप में मंगलवार रात एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें नौ लोगों को नामजद किया गया है और 100 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुमो मंगलवार शाम भाजपा के पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने जंदाहा जा रहे थे, तभी कालापहाड़ गांव के समीप उनके काफिले पर पथराव किया गया। इस पथराव में उपमुख्यमंत्री को चोट नहीं लगी थी, लेकिन उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी
धनबल, मंदिर-मस्जिद के नाम पर वोट का न हो गलत इस्तेमाल : मायावती
टोक्यो के मेडटेक शो में पहुंची यमुना अथॉरिटी की टीम, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जुटाएगी निवेश
Daily Horoscope