नई दिल्ली। इस बार रामनवमी के मौके पर बिहार और पश्चिम बंगाल के कई शहरों
में हिंसा की खबर है। बिहार के नवादा जिले में रामनवमी के दिन फैली हिंसा
की वजह से वहां शुक्रवार को भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन ने
जगह-जगह अर्द्ध सैनिक बलों, रैपिड एक्शन फोर्स, सीमा सुरक्षा बल, सीआरपीएफ
और आईटीबीपी की तीन कंपनियों को तैनात कर दिया है।
नवादा में शुक्र को शोभा यात्रा निकालने का कार्यक्रम है। इस सिलसिले में
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह वहां पहुंचे हैं लेकिन जिला
प्रशासन ने उन्हें सर्किट हाउस में कमरा उपलब्ध नहीं करवाया। इससे नाराज
गिरिराज सिंह वहीं धरने पर बैठ गए। उनके साथ बिहार विधानसभा में नेता
प्रतिपक्ष प्रेम कुमार समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद हैं। इस दौरान गिरिराज
सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर संगीन आरोप लगाया है और कहा
है कि नीतीश कुमार उनकी हत्या कराना चाहते हैं।
तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के एडीजी, मगध रेंज के आईजी
और डीआईजी नवादा में ही कैंप कर रहे हैं। मगध प्रमंडल के कमिश्नर भी वहां
कैम्प कर रहे हैं। इनके अलावा गया और पटना से भी कई अधिकारी नवादा में
कैम्प कर रहे हैं ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
बता दें,शहर के सद्भावना चौक पर भगवान श्रीराम का फोटो फाडने पर दो
समुदायों के बीच हिंसा भडक गई थी। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी
हुई। कुछ समाजकंटकों ने कई दुकानों में आग लगा दी, इससे हालात तनावपूर्ण हो
गए।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope