• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बाढ़ ग्रस्त 5 राज्यों के लिए पीएम मोदी ने की 2,000 करोड़ रुपये की घोषणा

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर-पूर्व के बाढ़ ग्रस्त 5 राज्यों के लिए 2000 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की है। यह राशि असम, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में बाढ़ से तत्काल राहत के खर्च की जाएगी। अकेले असम में असम में बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा की। ब्रह्मपुत्र नदी के विनाशक प्रभाव से निपटने के लिए यह धनराशि अध्ययन और शोध पर खर्च की जाएगी। यह अध्ययन कार्य बड़े अधिकारियों और इंजिनियरों की देखरेख में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए के लिए गुवाहाटी पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने उत्तरपूर्व के 5 राज्यों में बाढ़ की समस्या की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने असम में राहत बचाव के कार्य के लिए अतिरिक्त 250 करोड़ की राशि की घोषणा की है। पिछले महीने वह 300 करोड़ की मदद की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री ने असम में बाढ़ के स्थाई समाधान पर जोर दिया। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ में मारे गए लोगों के परिवार के लिए 2 लाख रुपये की मदद राशि की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण नहीं किया। गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।

प्रधानमंत्री गोवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरडोलोई अंतर्राष्ट्र्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे और भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर से सीधे खानापाड़ा पहुंच गए। खानापाड़ा के बाद मोदी ने एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज का दौरा किया, जहां उन्होंने शीर्ष अधिकारियों से मिलकर बाढ़ और राहत कार्यो का जायजा लिया। मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बाढ़ प्रबंधन और क्षति नियंत्रण के साथ सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद पीएम मोदी ने मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi announces a Rs 2000 crore relief package for floods affected north eastern states
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister, narendra modi, flood situation, north eastern states, high level meetings, rs 2000 crore, relief package\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved