• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेहरू-गांधी की तुलना कचरे से करने पर भाजपा सांसद पर भडक़ी कांग्रेस

BJP MP Compares Nehru-Gandhi With Garbage, Congress Demands His Arrest - Guwahati News in Hindi

गुवाहाटी। असम के एक भारतीय जनता पार्टी सांसद रविवार को उस वक्त विवादों के केंद्र में आ गए जब उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तुलना कचरे से कर दी। जोरहाट के सांसद कामाख्या प्रसाद तासा ने शिवसागर जिले के सोनारी में एक जनसभा में कहा, ‘‘कांग्रेस ने इतने सालों में लोगों के दिमाग में नेहरू-गांधी का कचरा भर दिया है और अब किसी अन्य सिद्धांत के लिए जगह नहीं छोड़ी है।’’ जिस समय उन्होंने यह बात कही, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल मंच पर मौजूद थे। कांग्रेस ने भाजपा सांसद की गिरफ्तारी की मांग की है। पार्टी ने असम में कई जगहों पर सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया और गुवाहाटी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘सांसद ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी का उल्लेख कचरे के तौर पर किया है। इसलिए हम उनकी तत्काल गिरफ्तारी और अपराध प्रक्रिया संहिता के तहत कार्रवाई की मांग करते हैं।’’ असम कांग्रेस के नेता रिपुन बोरा ने कहा, ‘‘जवाहलाल नेहरू और महात्मा गांधी की तुलना कचरे से करना एक अक्षम्य अपराध है और हम इसके लिए उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हैं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP MP Compares Nehru-Gandhi With Garbage, Congress Demands His Arrest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp mp, assam, lok sabha member from jorhat, kamakhya prasad tasa, assam chief minister, sarbananda sonowal, mahatma gandhi, india first prime minister, jawaharlal nehru, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved