अमरावती। दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाडी पी.वी. सिधु ने बुधवार को आंध्र प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर का कार्यभार संभाल लिया। ओलम्पिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली सिंधु ने गोलापुडी में राज्य सचिवालय में कार्यभार संभाला। इस मौके पर सिंधु के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे। उन्होंने भूमि प्रशासन के मुख्य आयुक्त (सीसीएलए) के कार्यालय पहुंचकर अपना पद ग्रहण किया। सिंधु ने सीसीएलए प्रमुख आयुक्त अनिल चंद्र पुनेथा को रिपोर्ट किया और बाद में औपचारिक रूप से सेवा में शामिल होने के लिए प्रासंगिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पिछले माह, सिंधु को राज्य सरकार में ग्रुप-आई अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 29 जुलाई को बैडमिंटन खिलाड़ी को नियुक्ती पत्र सौंपा था। राज्य सरकार ने सिंधु को 30 दिनों के भीतर डिप्टी कलेक्टर का पदभार संभालने के लिए कहा था।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope