Latest news, Articles, Stay connected with Khaskhabar.com
Page Path
Page Path
Home >> News >> India News >> News
Full Details News
Hindi News

कुमार विश्वास के बाद मेधा पाटकर ने कहा भंग कर दें कोर कमेटी

Source : Khaskhabar.com Desk I
Print Email
Hindi News Portal

    नई दिल्ली। शनिवार को होने वाली अन्ना हजारे टीम की कोर कमेटी की बैठक में जहां संतोष हेगडे ने भाग लेने से इनकार कर दिया है वहीं अहम सदस्य कुमार विश्वास के साथ मेधा पाटकर ने मौजूदा कोर कमेटी को भंग कर इसके पुनर्गठन की मांग की है।
कोर कमेटी को भंग करने की इस मांग से प्रमुख समाजसेवी अन्ना हजारे के नेतृत्व में जनलोकपाल के लिए लडाई लड रही टीम अन्ना में मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं। इससे यह भी साबित होता है कि टीम अन्ना बिखर गई है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर देश भर में अलख जगाने वाले अन्ना हजारे के साथी एक दूसरे के साथ आपसी रिश्तों को मजबूत नहीं रख पाए हैं। दूसरी ओर अन्ना के सहयोगी राजू ने अन्ना के हवाले से कहा है कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, मगर इसका विस्तार किया जा रहा है। टीम अन्ना के सदस्य कुमार विश्वास अन्ना हजारे को एक चिटी लिखी है, जिसमें कोर कमेटी के पुनर्गठन की मांग की गई है।
कुमार ने कहा है कि टीम के सदस्यों पर उठ रहे सवालों और उनके दिए जा रहे जवाबों से टीम और उसकी मुहिम पर असर प़ड रहा है। संतोष हेग़डे ने भी कोर कमेटी के पुनर्गठन की कुमार की मांग का समर्थन किया है। कुमार विश्वास ने किरण बेदी और अरविंद कुमार के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर अन्ना के हवाले से राजू ने बताया कि अन्ना चाहते हैं कि जो भी उनके साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ ल़डाई में शामिल हैं, वे जेल जाने के तैयार हैं। टीम अन्ना पर शिवसेना के हमले पर राजू ने बताया कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने भी इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी का साथ दिया था। राजू ने कहा कि अन्ना परेशान नहीं हैं।
वे पूरे दिन लोगों से मिलते हैं। लोगों का पूरा भरोसा अन्ना पर हैं। टीम अन्ना अपनी जगह सही है। आरोपों में कोई बुनियाद नहीं है। अन्ना हजारे अकेले ल़डाई ल़डते रहते हैं। अन्ना हजारे शनिवार को होने वाली कोर कमेटी की इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। उनके बैठक में शामिल नहीं होने की वजह मौनव्रत और स्वास्थ्य बताया जा रहा है। हालांकि इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। राजू पारूलकर ने बताया कि अन्ना का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं है। शरीर में प्रोेटीन की कमी है, जिससे पैरों में सूजन है। पीठ में दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ा है। एक सवाल के जवाब में राजू ने कहा कि अन्ना मौनव्रत के जरिए भीतर की आवाज सुनना चाहते हैं, इसलिए वह मौनव्रत पर हैं। अन्ना के भीतर से जिन दिन आवाज आएगी कि मौनव्रत तो़ड दें, तो अन्ना उसी वक्त अपना मौनव्रत तो़ड देंगे। राजू ने बताया कि अन्ना के घुटनों में दर्द है और पैर फूले हुए हैं।

Larget Hindi News Portal
Video Player
Panels
Panels
Page Path
Entertainment News In Hindi
Entertainment News In Hindi
Right Panel
News in Hindi
DLF IPL 2012 Season 5
Newsletter Panel
Live Cricket
Badi Khabare
Masti Masala
Hollywood Bollywood Gossips
Picture News
Ajab Gajab
Aapkisaheli Articles

Aap ki Saheli : Articles

Daily Horoscope
Moon Sign Daily Horoscope
sign daily horoscope for 17 May 2012
Astrology
Astroblessings
Video Player
Astrosaathi Articles
End Right Panel
Hindi News
Right Panel Ends
Political News In Hindi
fotter Panel
Entertainment News In Hindi
Business News In Hindi
Bollywood Gossips News In Hindi