सोमवार को आने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं।
शास्त्रों के अनुसार सूरज और चन्द्रमा दोनों शक्तिशाली ग्रह अमावस्या के
दिन एक राशि में आ जाते हैं यानी एक राशि में रहते हैं तब तक अमावस्या रहती
है। चन्द्रमा सूरज के सामने निस्तेज हो जाता है यानी चंद्र की किरणें नष्ट
प्राय हो जाती हैं। तंत्र शास्त्र के मतानुसार अमावस्या के दिन किए गए
उपाय, जाप, दान और पूजा अर्चना अत्यन्त प्रभावशाली होती है और इसका फल भी
शीघ्र ही प्राप्त हो जाता है। कहते हैं सोमवती अमावस्याी के दिन यदि ये खास
टोटके किए जाएं तो जातक की किस्मत भी बदल सकती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सोमवार का दिन भगवान शिव के प्रिय चन्द्र देव को
समर्पित है। भगवान ने स्वयं उन्हें अपने शीश पर स्थान दिया है। अध्यात्म की
दृष्टि में चन्द्र को मन का कारक माना गया है।
अमावस्या पर देवी-देवताओं को तुलसी के पत्ते और शिवलिंग पर बिल्व पत्र
चढ़ाने के लिए उन्हें एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें।
अमावस्या के दिन पीली त्रिकोण आकृति की पताका विष्णु मन्दिर में ऊँचाई
वाले स्थान पर इस प्रकार लगाएं कि वह लगातार लहराती रहे, तो आपका भाग्य
शीघ्र ही चमक उठेगा। लगातार स्थाई लाभ के लिए यह ध्यान रहे की झंडा वहां
लगा रहना चाहिए। उसे आप समय समय पर स्वयं बदल भी सकते है। धन लाभ के लिए यह
टोटका अचूक उपाय है।
हर अमावस्या को गहरे गड्ढे या कुएं में एक चम्मच दूध डालें
इससे कार्यों में बाधाओं का निवारण होता है। इसके अलावा अमावस्या को आजीवन
जौ दूध में धोकर बहाएं, आपका भाग्य सदैव आपका साथ देगा।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का आज 18 मार्च 2024 का दिन
चमत्कारी है कपूर, जीवन को संवारने का काम करता है यह
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
Daily Horoscope