अंग्रेजी के प्रत्येक अक्षर को एक अंक दिया गया है, वर व
कन्या दोनों के नाम लिखकर पहले उनका नामांक जाना जाता है फिर उन अंकों की
प्रकृति के अनुरूप उनका मिलान किया जाता है। अंकशास्त्र के अनुसार वर-वधू
दोनों के नामांक ज्ञात कर निम्नानुसार गुण मिलान का परिणाम बताया जा सकता
है-
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
1. अंक वाले वर के साथ : 1 अंक वाली समान नामांक होने
के कारण आपसी कलह व विवाद रहेगा, यदि कन्या का नामांक दो है तो किसी कारणवश
दोनों में आपसी तनाव बना रहेगा, तीन अंक वाली कन्या के साथ विवाह उत्तम व
सुखमय होगा, कन्या का नामांक चार होने पर दोनों के मध्य अकारण ही विवाद
होते रहेंगे, पांच नामांक वाली कन्या के साथ गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा, सात व
नौ अंक वाली कन्या के साथ सुखमय व आनन्दमय दांपत्य जीवन रहेगा व आठ अंक
वाली कन्या के साथ साधारण सुख प्राप्त होंगे।
2. अंक वाले वर के साथ: यह अंक चंद्रमा का है व अधिकांश ग्रहों
से इनकी मित्रता है। अत: दो अंक वाले वर के साथ एक व सात अंक वाली कन्याओं
के अलावा सभी अंक वाली कन्याओं के साथ सुखद दांपत्य जीवन रहेगा।
3. अंक वाले वर के साथ: तीन अंक वाले वर के साथ एक, दो, छह, आठ व
नौ अंक वाली कन्याओं के साथ विवाह सफल व सुखद रहता है, तीन चार व पांच अंक
वाली कन्याओं के साथ विवाह जीवन में बाधाएं व तालमेल का अभाव रहता है व
सात अंक वाली कन्याओं के साथ सामान्य स्तर का वैवाहिक जीवन रहता है।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का आज का दिन
चमत्कारी है कपूर, जीवन को संवारने का काम करता है यह
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
Daily Horoscope