• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज का राशिफल: कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन

Todays Horoscope: How will be the day for 12 zodiac signs - Jyotish Nidan in Hindi

मेष
आज आपका मन किसी परिणाम की प्रतीक्षा करने में लगा रहेगा। जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी, परिवार में शुभ काम हो सकता है। नकारात्मक सोच से दूर रहें, ऑफिस में फुल एनर्जी में काम करें, सफलता मिलेगी। आज खयाल रखें कि किसी को आपकी बात का बुरा ना लगे। आज शॉर्ट कट और चालाकी से दूर रहें। अधिकारियों से वाद विवाद मुश्किलें बढ़ा सकता है। पारिवारिक रिश्तों में अशांति बढ़ेगी।

वृष
आज आपको कन्फ्यूजन का सामना करना पड़ सकता है, मेडिटेशन करने से मदद मिलेगी। इसी माइंडसेट के कारण काम भी इफेक्टेड रहेगा, अगर मनचाहे परिणाम चाहिए तो बिना घबराए हुए काम को पूरा करें। परिजनों का साथ हिम्मत देगा। खोई हुई वस्तु मिलने की उम्मीद है।

मिथुन
आज आप काफी अथॉरिटेटिव महसूस करेंगे, बड़े निर्णय में सफल होंगे। कोर्ट में पक्ष मजबूती से पेश नहीं होने से तनाव रहेगा। यात्रा से लाभ होगा, आपकी ईमानदारी की सराहना होगी। सम्पत्ति में निवेश को लेकर परिवार में एक राय बनेगी। अपने आस पास के लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखें, मदद मिलेगी।

कर्क
आज आपको किसी बात का बुरा लग सकता है, कोई विचार मन में चलता रहेगा। आज पैसों को लेकर भी कई प्रकार के विचार मन में घर कर सकते हैं, किसी के बहकावे में ना आएं, अपने निर्णय खुद लें। फिलहाल सम्पत्ति में निवेश से बचना सही होगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आय बढ़ेगी।

सिंह
सेहत का ध्यान रखें, डाइजेशन पर ध्यान दें, बाहर का खाना अवॉइड करें। इनसिक्योर ना फील करें, खुद पर विश्वास रखें। आज आपको धन लाभ हो सकता है, कहीं से अचानक रुका हुआ पैसा मिलेगा। महिलाओं को गुड न्यूज़ मिल सकती है। आज अपनी पर्सनल लाइफ में किसी पर भी बिना सोचे समझे विश्वास ना करें, लोगों को पहचानने में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर चल रहे मतभेद दूर होंगे। सामाजिक समारोह में भाग लेने की योजना बनेगी।

कन्या
आज अपने रूटीन में बदलाव लाएं, डेली एक्सरसाइज और मेडिटेशन करने से विशेष लाभ मिलेगा। वर्कप्लेस पर नकारात्मक विचारों से दूर रहें, अच्छा सोचें, आज किसी प्रकार का निवेश ना करें। पर्सनल लाइफ में किसी महिला के जरिए खुशियां आएंगी। आज महिलाओं को गिफ्ट देने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आस्था बढ़ेगी।

तुला
आज कोई भी काम हड़बड़ी में ना करें, नुकसान होने पर तनाव हो सकता है। अगर आप किसी ऐसे मुसीबत में हैं जो आपने अपने मन में छुपा रखी है तो कोशिश करें कि किसी शुभचिंतक से शेयर करें, मदद मिलेगी। आज किसी महिला से स्नेह और सलाह मिलेगी। सही दिशा में तैयारी नहीं होने से परिणाम प्रभावित होंगे। परिवार में शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक
आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, अगर परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। आज कई जरूरी कामों और फैसलों में विलम्ब हो सकता है, शनि का दान करें। आज आलस्य का त्याग करें। अपने मन की बात अपने चाहने वालों से जरूर करें, बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। पाचन सम्बन्धी समस्या बढ़ सकती है।

धनु
सेहत को लेकर सावधानी बरतें, पानी का सेवन अच्छे से करें। कार्यस्थल पर उन्नति होगी, लाल फलों का सेवन करें, लाभ मिलेगा। सुख सुविधाओं पर व्यय बढ़ेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा। शांत स्वभाव से आगे बढ़ें। जीवनसाथी की चिंता सता सकती है, नजर दोष का उपाय करें। मधुरता बनाए रखें।

मकर
आज आप बच्चों के साथ समय बिताएंगे। बैठे बिठाए बहुत से काम बन जायेंगे। धन लाभ के सुंदर योग बन रहे हैं, परिवार के साथ घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा। लोग आपके साथ चालाकी कर सकते हैं। टारगेट समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। जमीन जायदाद में निवेश की जल्दबाजी नुकसान पहुँचा सकती है। सूर्य भगवान को आराधना लाभदायक रहेगी।

कुंभ
आज सेहत को इग्नोर ना करें, छोटी छोटी बीमारियों पर भी ध्यान दें, खुद अपने डॉक्टर ना बनें। कार्य की गुणवता में सुधार करें। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान दें, आज निवेश ना करें।

मीन
आज काम को निपटाने में चक्कर में तनाव हो सकता है। धन लाभ होगा, चैरिटी जरूर करें, बेहतर अवसर मिलेंगे। बड़ी खरीदारी से बचें। आज आलस का त्याग करें, परिवार वालों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Todays Horoscope: How will be the day for 12 zodiac signs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: todays horoscope how will be the day for 12 zodiac signs, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved