आज से शुरू हुए नवरात्र 2 जुलाई तक चलेंगे। नवरात्र में दस
महाविद्याओं की साधना की जाती है। इसमें विशेषकर तांत्रिक साधना, शक्ति
साधना, महाकाल आदि की पूजा का महत्व होता है। इसमें बहुत ही कड़ी साधना और
व्रत होता है। जिसके कारण उस साधक को दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति होती है।
नवरात्र में भी गुप्त नवरात्र का खासा महत्त्व है। कहते हैं कि जो कोई भी
इन नौ दिनों में सच्ची श्रद्धा के साथ दस महाविद्याओं में से किसी एक की भी
पूजा-साधना करके घर में उसका यंत्र स्थापित करता है, उसकी मनोकामना शीघ्र
पूरी होती है और घर में सुख-समृद्धि आ बसती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दुख, गरीबी, निदान व शत्रुनाश और बलवृद्धि के लिए दो वर्ष की कन्या कुमारी को इस मंत्र का उच्चारण कर नौ दिन तक पूजन करना चाहिए।
ओम सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्तिस्वरूपिणी।
पूजां गृहाण कौमारि! जगन्मातर्नमोस्तु ते।।
अकाल मृत्यु निवारण व त्रिवर्ग फल प्राप्ति के लिए तीन वर्ष की कन्या त्रिमूर्ति की नौ दिन तक इस मंत्र से पूजा करनी चाहिए।
ओम त्रिपुरां त्रिपुराधारां त्रिवर्षां ज्ञानरूपिणीम्।
त्रैलोक्यवंदिन्तां देवीं त्रिमूर्तिं पूजयाम्यहम्।।
धन-धान्य की प्राप्ति व पुत्र-पौत्र आदि की अभिवृद्धि के लिये चार वर्ष की कन्या कल्याणी की नौ दिन तक इस मंत्र से पूजा करनी चाहिए।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का आज 18 मार्च 2024 का दिन
चमत्कारी है कपूर, जीवन को संवारने का काम करता है यह
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
Daily Horoscope