• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

धनतेरस पर पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त, जानिए धनतेरस का महत्व

नई दिल्ली। धनतेरस से हिंदू लोग दिवाली के बेहद लोकप्रिय त्योहार की शुरुआत करते है। धनतेरस को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है और घर में शुभता लेकर आता है। इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं और धन-संपत्त‍ि प्राप्त‍ि का वरदान देते हैं।

आज धनतेरस है। वैसे तो कहते हैं कि धनतेरस का दिन इतना शुभ होता है कि इस दिन अगर कोई व्यक्ति पूरे दिन में कभी भी खरीदारी करे तो वह अच्छा ही होगा। पर हर धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ समय होता है, जिसमें खरीदारी और पूजन करने से ज्यादा फल की प्राप्ति होती है।

धनतेरस पर पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त-
धनतेरस के दिन शाम 07.30 से 09.00 के बीच में खरीदारी करने का शुभ समय है। पूजा का शुभ समय भी यही है। इसलिए इसी समय में पूजा उपासना भी करें।
प्रदोष काल - 17:49 बजे से 20:18 अपराह्न
वृषभ काल - 19:32 अपराह्न से 21:33 बजे तक
17 अक्टूबर, 2017 को त्रयोदशी तिथि सुबह 12 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी।
18 अक्टूबर, 2017 को त्रयोदशी तिथि सुबह 8 बजे समाप्त होगी।
सूर्योदय के बाद शुरू होने वाले प्रदोषकाल के दौरान लक्ष्मी पूजा की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dhanteras 2017 Puja Vidhi and Shubh Muhurat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhanteras 2017, dhanteras puja vidhi, dhanteras shubh muhurat, happy dhanteras, dhanteras 2017 shopping shubh muhurat, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved