प्रत्येक मनुष्य अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए अपने
इष्ट देवी-देवता की पूजा अर्चना करता है। अपनी जन्म राशि के अनुसार यदि
अपने इष्ट देवी-देवता की पूर्ण श्रद्धा और विश्वास से आराधना की जाए तो
जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। यहां हम समस्त बारह जन्म
राशियों के अनुसार इष्ट देवी-देवता की आराधना करने के सम्बंध में चर्चा कर
रहे हैं।
कई पुराणों में भी राशिवार अपने आराध्य देव की स्तुति करने को कहा गया
है। कुछ ही दिनों में इसका फर्क देखने को मिल जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष और वृश्चिक राशि: इन
दोनों राशियों के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इन राशि के जातकों को पवनसुत
हनुमानजी, महाकाली और तारा देवी की आराधना करने के साथ-साथ दुर्गा सप्तशती
में दिए गए देवीजी के प्रथम चरित्र का पाठ करना शुभ फलदायी होता है।
वृष और तुला राशि: इन
दोनों राशियों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जो रजो गुण प्रधान हैं। इन
जातकों को ज्ञान की देवी सरस्वती जी, गणेश जी की आराधना करना शुभ होता है।
गणेशजी के व्रत करना भी इनके लिए लाभदायक होगा।
मिथुन और कन्या राशि: इन राशियों के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध
भी रजो प्रधान ग्रह हैं। इन जातकों को माता दुर्गा और भुवनेश्वरी देवी और
मां काली की आराधना करना शुभ फलदायी माना गया है। इन जातकों को साल के सभी
नवरात्र भी करने चाहिए।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का आज का दिन
चमत्कारी है कपूर, जीवन को संवारने का काम करता है यह
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
Daily Horoscope