ग्रहों काे प्रतिकूल बनाने के कई ज्योतिषीय बताए गए हैं।
खासकर लाल किताब के अनुसार कुछ उपाय करने से कुछ ही दिनों में ग्रह आपके
अनुसार चलने लगते हैं और जातक को फायदा मिलने लगता है। यकीन ना आए तो
विद्वानों द्वारा बताए ये उपाय आजमाकर देखें-
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूर्य शुभ हो तो क्या न करें दान
जिनकी कुण्डली में
सूर्य सिंह अथवा वृश्चिक राशि में बैठा है। ऐसे व्यक्ति के लिए लाल किताब
कहता है कि इन्हें सूर्य से संबंधित वस्तुएं जैसे गेहूं, गुड़, तांबे की
वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। जो लोग इनका दान करते हैं उनका सूर्य मंदा
हो जाता है और सूर्य से प्राप्त होने वाले शुभ फलों में कमी आती है। इससे
नौकरी में अधिकारी से मतभेद होता है। सरकारी कार्यों में बाधा आती है। पिता
एवं पैतृक संपत्ति के सुख में कमी आती है। जिनकी जन्मपत्री में सूर्य 7वें
अथवा 8वें घर में बैठा है उन्हें सुबह एवं शाम के समय दान नहीं देना
चाहिए। इससे धन की हानि होती है, आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
आज का राशिफल: कैसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का नवरात्र की अष्टमी का दिन
Daily Horoscope