CP1 राष्ट्रपति ने प्रदान किए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

राष्ट्रपति ने प्रदान किए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

published: 29-09-2010

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील ने मंगलवार को एक विशेष समारोह के दौरान वर्ष 2009 के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और अकादमी पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर राज्यमंत्री (प्रधानमंत्री कार्यालय) पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रधानमंत्री की ओर से उनका प्रतिनिधित्व किया। च्वहाण संस्कृति मंत्री भी हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह में पुरस्कार प्रदान करते हुए उन्हें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। पाटिल ने वायलिन वादक लालगुडी जयरमन, थियेटर अभिनेता श्रीराम लागू, भरतनाट्यम नृत्यांगना यामिनी कृष्णामूर्ति, संस्कृत थियेटर के विद्वान कमलेश दत्त त्रिपाठी के साथ-साथ हिंदुस्तानी गायक किशोरी अमोलकर और पंडित जसराज को अकादमी का फेलो होने पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन व्यक्तिवों ने अपने क्षेत्र में विशिष्ट कलाओं का प्रदर्शन किया है और भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति अपनी समर्पित भूमिका निभा रहे हैं। पाटील ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेताओं को भी अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्कृति सभी लोगों, राष्ट्रों और समाजों के लिए गौरव का एक स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल देश है और अखंडता में एकता इसकी अवधारणा है। उन्होंने कहा कि गुरूनानक, तुलसीदास, कबीर और सूरदास जैसे संतों ने समाज में लोगों को समानता और सही दिशा दिखाने में अपना मार्गदर्शन दिया।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved