CP1 बिस्तर पर सोने की जगह के लिए झगडती हैं महिलाएं - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

बिस्तर पर सोने की जगह के लिए झगडती हैं महिलाएं

published: 21-10-2011

लंदन। एक नए शोध में पता चला है कि महिलाएं बिस्तर पर पसंदीदा जगह को लेकर झगडा करती हैं। शोध के अनुसार घर के अन्य फैसलों में ही नहीं बल्कि बिस्तर पर सोने की जगह के मामले में भी महिलाएं अपनी ही चलाती हैं। इसके लिए एक सर्वे किया गया। सर्वे के अनुसार रात में अच्छी नींद लेने के लिए दस में से केवल एक पुरूष अपनी पसंदीदा जगह पर सोने के लिए अडता है जबकि चार युगल सोने की व्यवस्था को लेकर असहमत होते है। अध्ययन के अनुसार महिलाएं सोने के लिए ऎसी जगह चुनना पसंद करती हैं जहां उन्हें उनके पुरूष साथी के खर्राटे प्रभावित नहीं कर पाए। पुरूष अपने स्वाभाविक गुण के अनुसार अपनी महिला साथी की रक्षा करना चाहते हैं और इसका मतलब है कि वह सोने की जगह के मामले में अपनी साथी की पसंद को तवज्जो देना चाहेंगे।

Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved