CP1 महिलाएं और खर्राटे - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

महिलाएं और खर्राटे

published: 28-06-2011

लंदन। जो महिलाएं खर्राटे लेती हैं उनके लिए एक बुरी खबर है। एक शोध के अनुसार जो महिलाएं खर्राटे लेती हैं उनमें हार्ट अटैक की संभावना दोगुनी बढ जाती है। अमरीकी अनुसंधानकत्ताओं ने की रिपोर्ट के अनुसार यदि कोई महिला खर्राटे भरती है तो डॉक्टर को अन्य जोखिम वाले कारकों को कम करने की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। अध्ययन के अनुसार 25 फीसदी महिलाएं ही ऎसी हेाती हैं जो कभी-कभी खर्राटे नहीं भरती जबकि 65 फीसदी महिलाएं कभी-कभी खर्राटे भरती हैं। 10 फीसदी महिलाएं हमेशा खर्राटे भरती हैं। अध्ययन के अनुसार तलाकशुदा और विधवा महिलाएं तो आमतौर पर हमेशा नियमित खर्राटे भरती हैं। हमेशा खर्राटे भरने वाली महिलाएं कभी-कभार खर्राटे भरने वाली महिलाओं की तुलना में कम स्वस्थ होती हैं। ज्यादा खर्राटे भरने वाली महिलाओं में मधुमेह, उच्चा रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल अधिक मात्रा में पाए जाने की संभावना होती है। साथ ही इन महिलाओं में ह्रदय रोग होने की संभावना 33 फीसदी तक अधिक रहती है।

Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved