CP1 पर्याप्त नींद लेने से अधिक जीती हैं महिलाएं - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

पर्याप्त नींद लेने से अधिक जीती हैं महिलाएं

published: 01-10-2010

वाशिंगटन। महिलाओं की अधिक उम्र का राज उनका पर्याप्त नींद लेना है। एक रात में पांच घंटे से कम की नींद तो काफी नहीं है लेकिन आठ घंटे तक सोने का मतलब बहुत ज्यादा नींद लेना है। अमेरिका के कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के "सैन डियागो स्कूल ऑफ मेडीसिन" के वैज्ञानिकों के एक दल के प्रमुख डेनियल एफ. क्रिप्के ने अपने इस शोध के लिए 1995 और 1999 में हुए एक मूल शोध को दोबारा दोहराया। पहले के अध्ययन में "वुमेन्स हेल्थ इनिशिएटिव" के तहत क्रिप्के और उनके साथियों ने सैन डियागो में रहने वालीं 459 महिलाओं (50 से 81 वर्ष उम्र) का अध्ययन किया था। "स्लिप मेडीसिन" जर्नल के मुताबिक चौदह साल बाद उन्होंने पता लगाया कि इनमें से कितनी महिलाएं जीवित और स्वस्थ हैं। अध्ययन में शामिल मूल प्रतिभागियों में से 444 का पता लगा लिया गया था। इनमें से 86 महिलाओं की मृत्यु हो गई थी। पहले का अध्ययन लोगों की सोने की आदतों पर बनी एक प्रश्नावली के आधार पर किया गया था। जिसमें पता चला था कि प्रतिदिन 6.5 से 7.5 घंटे की नींद लेने वाली महिलाएं अधिक जीती हैं। क्रिप्के और उनके सहयोगियों का नया अध्ययन उनके 90 के दशक के अध्ययन की प्राप्तियों की पुष्टि करता है लेकिन कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय से जारी किया गया वक्तव्य थो़डा संशय पैदा करता है। वैसे क्रिप्के कहते हैं कि जो महिलाएं प्रतिदिन पांच से 6.5 घंटे की नींद लेती हैं, उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि लंबे जीवन के लिए इतनी नींद पर्याप्त है। 

Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved