CP1 पृथ्वी के दो हमशक्ल ग्रह... - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

पृथ्वी के दो हमशक्ल ग्रह...

published: 22-12-2011

न्यूयॉर्क । वैज्ञानिको ने दो ऎसे ग्रहों का पता लगाया है जो कि पृथ्वी के हमशक्ल हैं। वैज्ञानिकों ने सौर मंडल के बाहर सूर्य जैसे एक तारे की परिक्रमा लगाते दो ग्रहों की पहचान की है। ये दोनों ग्रह आकार में पृथ्वी जैसे ही हैं। नासा ने इन दोनों ग्रहों को केपलर 20ई और केपलर 20एफ नाम दिया है। ये ग्रह अपने सितारे से उतनी दूरी पर स्थित हैं जहां जीवन की उम्मीद की जा सकती है। इनमें से एक ग्रह का व्यास धरती से महज तीन फीसदी ज्यादा है, जबकि दूसरा ग्रह आकार में पृथ्वी से 15 फीसदी कम है। उन दोनों ग्रहों की सतह भी पृथ्वी की तरह चट्टानों वाली है। लेकिन ये दोनौं ग्रह काफी गर्म है। उनका अनुमानित तापमान 760 सेल्सियस और 425 सेल्सियस है।

Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved