CP1 एक बार किसी का चेहरा देखने के बाद कभी नहीं भूलते कबूतर - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

एक बार किसी का चेहरा देखने के बाद कभी नहीं भूलते कबूतर

published: 04-07-2011

लंदन। एक नए अध्ययन में पता चला है कि कबूतर काफी चतुर होते हैं और किसी चेहरे को एक बार पढ लें तो उसे कभी नहीं भूलते। पेरिस विश्वविद्यालय के एक नए शोध में कहा गया है कि किसी तरह के प्रशिक्षण के बिना भी कबूतर व्यक्तियों को पहचान लते हैं। कबूतर मुख्य रूप से इंसान के चेहरे को अपने जेहन में बिठा लेता हैं और कपडे बदल जाने के बावजूद वह चेहरा नहीं भूलता। शोधकर्ताओं ने एक पार्क में कबूतरों को दाना खिलाना शुरू किया। दोनों की कद-काठी और त्वचा का रंग एक जैसा था। इनमें से एक शोधकर्ता जानबूझकर कबूतरों की उपेक्षा करने लगा। इसके बावजूद कबूतर उसका पीछा करने लगे ताकि वह दाना डाल दे। इससे शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि कबूतरों को लोगों के चेहरे पहचानने में महारत हासिल होती है।  

Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved