CP1 छरहरे होने का सबसे आसान तरीका... - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

छरहरे होने का सबसे आसान तरीका...

published: 16-06-2011

लंदन। मोटे लोगों के लिए एक खुशखबरी। अब आपको मोटापा दूर करने के लिए ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं है। एक नए अध्ययन में पता चला है कि ध्यान से भोजन करने मात्र से आप छरहरे हो सकते हैं। हार्वर्ड विविद्यालय के शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि भोजन करते समय खुद को भटकाव से दूर करना और पूरा ध्यान खाने पर केंद्रित करना आपको छरहरा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। ध्यान से भोजन करने से मस्तिष्क शरीर के साथ तालमेल बैठा लेता है जिससे वह तृप्त होने के रासायनिक संदेश को सुन पाता है। अध्ययन में पाया गया कि जो लोग आस-पास हो रही गतिविधियों की बजाय खाने पर ध्यान देते हैं उनका वजन औसतन 6.3 किलोग्राम से ज्यादा कम हो जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक पाचन तंत्र और तंत्रिका तंत्र के बीच हार्मोन के संकेतों की एक जटिल श्रृंखला है तथा मस्तिष्क तक यह संदेश पहुंचने में करीब 20 मिनट लगते हैं कि शरीर ने पर्याप्त भोजन कर लिया है। इसका मतलब है यदि कोई जल्दी-जल्दी में भोजन करता है तो संकेत देर से पहुंचेंगे और अधिक भोजन किया जाएगा।

Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved