CP1 सबसे कम उम्र में "भारत रत्न" बने सचिन, खेल को पहला सर्वोच्च सम्मान - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

सबसे कम उम्र में "भारत रत्न" बने सचिन, खेल को पहला सर्वोच्च सम्मान

published: 03-02-2014

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और उनके साथ प्रख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर सीएनआर राव को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया। यहां सचिन अपने परिवार के साथ मौजूद थे। भारत में सचिन पहले और सबसे कम उम्र के खिलाडी जिनको देश के सबसे बडे नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया है। प्रोफेसर राव ने मंगल अभियान के माध्यम से भारत को अंतरिक्ष विज्ञान में आकाश की अनंत बुलंदी तक पहुंचाया। विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने उन्हें भी देश के सबसे बडे सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।  इससे पहले 43 लोगों को देश का सबसे बडे सम्मान भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। सीएनआर राव सोलिड स्टेट और मैटीरियल केमिस्ट्री के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यताप्राप्त वैज्ञानिक हैं। उनके 1400 शोध पत्र और 45 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। दुनियाभर के तमाम प्रमुख वैज्ञानिक शोध संस्थानों ने राव के योगदानों का महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें अपने संस्थान की सदस्यता के साथ ही फेलोशिप भी दी है। उन्हें कई सारे पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इस समय वह भारत के प्रधानमंत्री की वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के प्रमुख हैं। उधर तेंदुलकर को भारत रत्न देने की लंबे समय से मांग हो रही थी और इसके लिए देश के इस सर्वोच्च सम्मान के पात्रता नियमों में पिछले साल परिवर्तन करके उसमें खिलाडियों को भी इसका पात्र बनाया गया। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी राष्ट्रपति भवन में देश का सबसे बडा सम्मान प्रदान किया।

English Summary: Decision to give Bharat Ratna to Sachin taken within 24 hrs
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved