CP1 भारतीय स्क्वॉश टीम, घोषाल को एशियाई पुरस्कार - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

भारतीय स्क्वॉश टीम, घोषाल को एशियाई पुरस्कार

published: 24-04-2014

चेन्नई| एशियाई स्क्वॉश महासंघ (एएसएफ) ने गुरुवार को सौरव घोषाल को 2013 के लिए 'आउटस्टैंडिंग एशियन मेन्स प्लेअर ऑफ द इअर' चुना और इसके लिए उन्हें दातो एलेक्स ली पुरस्कार से सम्मानित किया। बीते साल आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने हिस्सा लिया था और घोषाल को सर्वोच्च वरीयता मिली थी। घोषाल ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम के सातवां स्थान दिलाया था। घोषाल ने इसके अलावा बीते साल वर्ल्ड ओपन में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था और वह एशिया के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी रहे हैं। उनकी वरीयता 15वीं रही है। घोषाल, हरिंदरपाल सिंह, रामित टंडन और महेश मनगांवकर की भारतीय टीम को 2013 का 'आउटस्टैंडिंग मेंस टीम ऑफ द इअर' चुना गया है। ये तमाम पुरस्कार 15 जून को वितरित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण समारोह हांगकांग में होने वाली एशियाई टीम चैम्पिनयशिप के फाइनल से एक दिन पहले आयोजित होगा।

English Summary: Indian squash team, Ghosal Asian Awards
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved