CP1 भरोसेमंद नहीं वे महिलाएं जो सहकर्मियों को रिझाती हैं - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

भरोसेमंद नहीं वे महिलाएं जो सहकर्मियों को रिझाती हैं

published: 22-07-2012

लंदन। अक्सर देखने में आता है कि कुछ महिलाएं अपने कार्यस्थल या दफ्तरों में पुरूषों को रिझाने का प्रयास करती हैं जो उन्हें अपने साथ काम करने वाले पुरूष साथियों के बीच अधिक पसंदीदा बना देता है। लेकिन उनकी यह आदत उन्हें चालाक और कम भारोसमंद इंसान के रूप में भी पेश कर सकती है। समाचार पत्र डेली एक्सप्रेस की रपट के अनुसार अमेरिकी शोधकर्ता एक अध्ययन में यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि क्या व्यापार सम्बंधी बातचीत में महिलाओं की यह आदत मायने रखती है या नहीं। लेकिन वह यह देखकर हैरान रह गए कि आकर्षण, ईमानदारी और मित्रता सहित दस विशेषताओं की सूची में अपने सहकर्मियों को रिझाने की आदत सबसे नीचे रही। एक अनुवर्ती अध्ययन में, महिला और पुरूष कलाकारों द्वारा व्यापारियों की भूमिका निभाए गए एक वीडियो को देखा गया और उसका मूल्यांकन किया गया। कलाकारों ने दो पटकथाओं पर काम किया, जिसमें से एक सीधी और दूसरी पुरूषों को रिझाने पर केंद्रित थी। दूसरे अध्ययन में कलाकारों को अपने साथियों को रिझाने के लिए कहा गया। इस अध्ययन में उन्हें कम वास्तिवक माना गया, हालांकि इनमें से अभिनेत्रियों को अधिक पसंदीदा माना गया। लेकिन इस बात को पुरूषों पर लागू नहीं किया जा सकता। बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कलीफोर्निया द्वारा कराए गए व्यक्तित्व और सामाजिक मनोविज्ञान बुलेटिन में इन दो अध्ययनों का प्रकाशन किया गया है। विश्वविद्यालय की लॉरा केरे ने बताया, महिलाएं अपने पेशेवर संदर्भों और विपरीत स्थितियों में प्रशिक्षित वार्ताकारों को रिझाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। प्रशिक्षित वार्ताकार महिलाओं की इस आदत के लिए नकारात्मक सोच रखते हैं। अब गर्लफ्रैंड या ब्वॉयफ्रैंड की जगह रोबोट करेगा रोमांस बिजनेस के साथ-साथ सेक्स की जानकारी भी देंगे इंस्टीट्यूट रात में लाइट ऑन करके सोने से बढता है तनाव यौन क्रिया में चरम आनंद के दौरान स्त्री को नहीं होता पीडा का अनुभव

Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved