CP1 वरूण गांधी के खिलाफ वरूण गांधी ने भरा पर्चा - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

वरूण गांधी के खिलाफ वरूण गांधी ने भरा पर्चा

published: 20-04-2014

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव वरूण गांधी को जनपद में खुद से भी मुकाबला करना होगा। जनता के सामने भी मुश्किल होगी, क्योंकि सुलतानपुर लोकसभा सीट से एक नहीं बल्कि दो-दो वरूण मैदान में हैं। दरअसल वरूण गांधी के खिलाफ रेव़ाडी (हरियाणा) के रहने वाले वरूण गांधी ने नामांकन के अन्तिम दिन अपना पर्चा भरा। उन्होंने बताया कि सुलतानपुर का विकास आज तक नहीं हुआ है। यहां की स़डकें बदहाल है। पेयजल, यातायात, शिक्षा, रोजगार के नाम पर सभी सरकारों ने यहां की जनता को छला है। विकास के ब़डे-ब़डे वादे कर वादों को पूरा कर पाने में पूर्व व वर्तमान की सरकारें नाकाफी साबित हो रही है। जिसे देख हमने यहां से चुनाव ल़डने का मन बनाया। उन्होंने कहा कि हम सुलतानपुर का चैमुखी विकास करेंगे। आज से सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र का गांव-गांव जाकर सभी मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में वोट मागेंगे और उनको अपने द्वारा किए गए वादों को पूरा कराने का आश्वासन देंगे। नामांकन करने आए वरूण गांधी के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

English Summary: Varun Gandhi Clogged Stickers against Varun Gandhi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved