CP1 विश्वास को जान का खतरा,थाने में दी तहरीर - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

विश्वास को जान का खतरा,थाने में दी तहरीर

published: 18-04-2014

अमेठी। अमेठी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुमार विश्वास अपनी जान का खतरा बताते हुए शुक्रवार को अमेठी के गौरीगंज थाने में तहरीर पेश की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। कुमार ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के एक करीबी पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि विश्वास ने प्रियंका, राहुल और उनके प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे तथा एक वीडियो फुटेज में उनकी हत्या की बात करने वाले विनोद मिश्र तथा कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ गौरीगंज कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने कहा कि विश्वास ने जो प्रार्थनापत्र दिया है, उसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपने दावे को साबित करने के लिए कुमार विश्वास ने एक वीडियो भी डाला है, जिसमें एक शख्स को प्रियंका गांधी की कार के पीछे दौडते दिखाया गया है। वीडियो में वह व्यक्ति प्रियंका गांधी से कह रहा है कि कुमार विश्वास और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उसके लोगों को परेशान कर रहे हैं। वीडियो में इस शख्स को यह कहते हुए दिखाया गया है कि यदि कुछ नहीं किया गया, तो वह कुमार विश्वास को गोली मार देगा। हालांकि प्रियंका उसे समझा रही हैं कि इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। कुमार विश्वास ने पहले भी कांग्रेस नेताओं पर जानलेवा हमले कराने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने कुमार विश्वास की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह सस्ती लोकप्रियता के लिए ऎसे हथकंडे अपना रहे हैं।

English Summary: AAP\'s candidate Kumar Vishwas alleges \'death threat\' in Amethi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved