CP1
नई दिल्ली। भजापा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अपना दूसरा नामांकन 24 अप्रैल को वाराणसी से करेंगे। इसके अलावा वह वडोदरा से भी चुनाव लड रहे हैं। यह जानकारी देते हुए मोदी के करीबी और यूपी में भाजपा के चुनाव प्रभारी अमित शाह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, इसके बाद मोदी लहर सुनामी में तब्दील हो जाएगी। मोदी को पीएम बनाने को लेकर देश भर में लहर है। शाह ने दावा किया कि प्रथम दो चरणों के चुनाव में भाजपा यूपी में 21 में से 18 सीटें जीत रही है। पहले दो चरणों के चुनाव में भाजपा को अपार समर्थन मिला है। अमित शाह ने कहा, आज पूरे देश में संप्रग सरकार को बदलने का मूड है। कांग्रेस इन दिनों अनर्गल आरोप लगाने पर उतारू है। सुरक्षा, भ्रष्टाचार, महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस चुप है। विदेश नीति के मोर्चे पर संप्रग सरकार की पॉलिसी हास्यास्पद रही है। 10 साल से देश के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा, वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय पर लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए. अजय राय पर आतंकियों से एके 47 खरीदने का आरोप है। कांग्रेस को और कोई नहीं मिला मोदीजी के खिलाफ लडने को! अजय राय की छवि दागदार है। राहुल गांधी उन पर क्यों नहीं बोलते! कांग्रेस को आरोपों की जांच करवानी चाहिए। केजरीवाल पर हमला करवाने के आरोपों को लेकर भाजपा महासचिव ने कहा कि वाराणसी में किसी को भी बीजेपी कार्यकर्ता परेशान नहीं कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope