CP1 विश्वास को प्रियंका के खास ने दी धमकी! - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

विश्वास को प्रियंका के खास ने दी धमकी!

published: 17-04-2014

अमेठी। आम आदमी पार्टी के अमेठी से उम्मीदवार कुमार विश्वास ने दावा किया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं उनकी बहन प्रियंका गांधी के एक करीबी व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। विश्वास ने अपने इस दावे की पुष्टि के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को प्रियंका की कार के पीछे दौडते हुए और यह कहते हुए दिखाया गया है कि वह कुमार विश्वास को गोली मार देगा। जवाब में प्रियंका उस व्यक्ति से यह कहते हुए दिख रही है कि उसे इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। वीडियो के मुताबिक, प्रियंका उस व्यक्ति को बातचीत के लिए गेस्ट हाउस में आने के लिए कहती हैं। ज्ञात हो कि कुमार विश्वास अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड रहे हैं। राहुल अमेठी सीट से सांसद हैं। कवि से नेता बने विश्वास काफी समय से अमेठी में अपने लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा ने यहां से छोटे पर्दे की अभिनेत्री रह चुकी स्मृति ईरानी को चुनाव मैदान में उतारा है।

English Summary: Kumar Veshwas alleges, man close to Priyanka, Rahul threat killing me
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved