CP1 सुलतानपुर में वरूण गांधी के खिलाफ वरूण गांधी - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

सुलतानपुर में वरूण गांधी के खिलाफ वरूण गांधी

published: 19-04-2014

सुलतानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वरूण गांधी को जनपद में खुद से भी मुकाबला करना होगा। जनता के सामने भी मुश्किल होगी, क्योंकि सुलतानपुर लोकसभा सीट से एक नहीं बल्कि दो-दो वरूण मैदान में हैं। दरअसल वरूण गांधी के खिलाफ रेवाडी (हरियाणा) के रहने वाले वरूण गांधी ने नामांकन के अन्तिम दिन अपना पर्चा भरा। उन्होंने बताया कि सुलतानपुर का विकास आज तक नहीं हुआ है। यहां की सडकें बदहाल हैं। पेयजल, यातायात, शिक्षा, रोजगार के नाम पर सभी सरकारों ने यहां की जनता को छला है। विकास के वादे कर वादों को पूरा कर पाने में पूर्व व वर्तमान की सरकारें नाकाफी साबित हो रही है। जिसे देख हमने यहां से चुनाव लडने का मन बनाया। उन्होंने कहा कि हम सुलतानपुर का चैमुखी विकास करेंगे। आज से सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र का गांव-गांव जाकर सभी मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में वोट मागेंगे और उनको अपने द्वारा किए गए वादों को पूरा कराने का आश्वासन देंगे। नामांकन करने आए वरूण गांधी के साथ दर्जनों लोग मौजूद थे।

English Summary: in sultanpur, varun faces varun
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved