CP1 सुब्रत रॉय को कोर्ट ने 4 तक पुलिस हिरासत में भेजा - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

सुब्रत रॉय को कोर्ट ने 4 तक पुलिस हिरासत में भेजा

published: 28-02-2014

लखनऊ। खुद को सहारा इंडिया परिवार का प्रबंध कार्यकर्ता और मुख्य अभिभावक कहने वाले समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय शुRवार को आखिरकार गिरफ्तार हो गए। पुलिस का कहना है कि उन्&प्त8205;हें गिरफ्तार किया गया है, जबकि रॉय की ओर से सरेंडर किए जाने की बात कही जा रही है। रॉय के वकील राम जेठमलानी ने सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर की सूचना दी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट शुक्रवार को रोकने से इनकार कर दिया था। ऎसे में रॉय के पास सरेंडर के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। राम जेठमलानी ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही रॉय ने यूपी पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। सरेंडर के बाद सुब्रत रॉय को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ पुलिस ने सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय की कस्टडी मांगी है। पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में कहा कि सुब्रत राय को 4 मार्च तक के लिए कस्टडी में भेजा जाए। कोर्ट ने चार मार्च तक के लिए उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया। सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश नहीं होने पर सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसे रद्द करने के लिए रॉय ने याचिका भी दी, लेकिन श्Rवार को सुप्रीम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट रद्द करने की रॉय की याचिका पर सुनवाई नहीं की। गुरूवार को यूपी पुलिस भी उनकी गिरफ्तारी के लिए लखनऊ स्थित उनके घर पहुंची थी। ऎसे में उन पर काफी दबाव था। रहस्यमय कारोबारी समूह प्रमुख सुब्रत रॉय के बेटे सीमांतो रॉय ने दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में प्रेस कॉनफ्रेंस कर तारीखवार पूरा घटनाRम बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता सु्प्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक यूपी पुलिस को सहयोग कर रहे हैं। सहारा परिवार के बारे में कुछ लोगों द्वारा गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सुब्रत रॉय ने स्वेच्छा से लखनऊ पुलिस के सामने सरेंडर किया है। सहारा परिवार ने हमेशा ही देश की प्रतिष्ठा को कंपनी से ऊपर रखा है। सीमांतो ने बताया कि उनके पिता दिल्ली आए थे और वकीलों से मिले थे। लेकिन, उसी शाम उन्हें उनकी मां की तबीयत काफी खराब होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें लखनऊ लौटना पडा। उन्होंने इस बात की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को भी दी थी। इसके बावजूद कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया। गुरूवार की रात जब वह घर पहुंचे तो उन्;हें घर पर पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिली। तब शुRवार सुबह उन्होंने सरेंडर कर दिया। लेकिन, एसएसपी प्रवीण कुमार के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में वारंट रद्द करने की अर्जी मंजूर नहीं होने के बाद लखनऊ पुलिस ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तार कर लिया। रॉय की सफाई गुरूवार को यूपी पुलिस की टीम के सर्च ऑपरेशन के बाद सुब्रत रॉय ने प्रेस विज्ञçप्त के जरिए सफाई दी। इसमें उन्होंने कहा कि गुरूवार की शाम को मैं सहारा शहर में नहीं था। मां की बीमारी के संबंध में डॉक्टरों के एक पैनल से सलाह लेने के बाद अपने वकील से मिलने गया था। उन्होंने बताया कि मुझे पारिवारिक सदस्यों द्वारा पता चला कि पुलिस घर आई थी और उन्होंने मीडिया से कुछ कहा, जिसके बाद देश भर का मीडिया मुझे भगोडा घोषित करने पर तुला हुआ था। मैं भागने वालों में से नहीं हूं, कानून का पालन करने वाला देश का सच्चा नागरिक हूं। मैं ऎसी चीजों को कभी पसंद नहीं करता। बता दें कि गुरूवार को लखनऊ में सुब्रत रॉय के घर पर दोपहर बाद तीन बजे छह सदस्यों की पुलिस टीम गई थी। रॉय के घर पर दो घंटों की तलाशी के बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पडा था। पुलिस ने कहा था कि रॉय घर में नहीं हैं। घर के अंदर 92 साल की उनकी बीमार मां डॉक्टरों की टीम से घिरी हुई थीं, लेकिन वह मौजूद नहीं थे। सुप्रीम कोर्ट ने यह कदम उनकी दो कंपनियों से लगभग 19,000 करोड रूपए की वसूली से संबंधित मामले में उठाया है। जस्टिस केएस राधाकृष्णन और जस्टिस जेएस खेहर ने मंगलवार को कहा था, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ही नहीं, जजों और वकीलों की सत्यनिष्ठा भी जुडी हुई है। कहा जा रहा है कि कोर्ट के ऑर्डर का पालन नहीं हो रहा है। हम रिटायर हो जाएंगे, मगर हम यह पक्का करेंगे कि हमारे ऑडर्स का पालन हो। शुक्रवार सुबह सुब्रत रॉय के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने पेशी से छूट की अपील को बारी से पहले अत्यावश्यक रूप से पेश किया, लेकिन बैंच ने व्यक्तिगत अदालत में पेश नहीं होने की उनकी अपील को खारिज कर दिया। इसके साथ ही जजों ने यह भी कहा कि दो साल से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी सहारा ने उनके आदेश पर अमल नहीं किया है। बैंच ने 20 फरवरी की सुनवाई में रॉय और उनकी दो कंपनियों के तीन निदेशकों को 31 अगस्त 2012 को जारी आदेश का उल्लंघन मामले में अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने तब सहारा से निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए मार्केट रेग्युलेटरी सेबी के पास 25 हजार जमा कराने को कहा था।

English Summary: Subrato Roy surrnders before UP police, says, I not ran away from law
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved