CP1 विपक्ष के पास दो ही काम: बडी-बडी बातें व नफरत का कारोबार: सोनिया - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

विपक्ष के पास दो ही काम: बडी-बडी बातें व नफरत का कारोबार: सोनिया

published: 30-03-2014

नई दिल्ली। असम के लखीमपुर में एक चुनावी रैली में रविवार को भाजपा पर प्रहार तेज करते हुए संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि विपक्षी दल बस "बडी बडी बातें" करता है और "नफरत की राजनीति" में यकीन करता है। सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष नफरत का कारोबार करता है। कांग्रेस ने विकास और समाज के हर वर्ग के लोगों की तरक्की में अहम भूमिका निभाई है। बातें करने और काम करने में काफी अंतर है। विपक्ष सिर्फ बातों में यकीन करता है। कांग्रेस ने देश की गंगा-जमुना संस्कृति मजबूत की है, भाजपा देश को कमजोर करने पर तुली है। उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धियों गिनाते हुए कहा कि पार्टी ने देशवासियों को आरटीआई,मनरेगा, खाद्य सुरक्षा दिए हैं। आदिवासियों की सुरक्षा के लिए हमने विशेष कानून को पास किया। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि केंद्र में जब बीजेपी की सरकार थी तो क्या किया। विकास सिर्फ बातों से नहीं होता है। विकास की कई योजनाओं को कांग्रेस ने इस बार के घोषणापत्र में शामिल किया है। हम घोषणापत्र के एक एक वादे को पूरा करेंगे। कांग्रेस ने अब तक लोगों से जो भी वादे किए, उसे पूरा किया। पूर्वोत्तर के निवासी वास्तविक राष्ट्रीयवाद को जानते हैं। हम यह उम्मीद करते हैं कि आप उन लोगों के झांसे में नहीं आएंगे जो राष्ट्रवाद को ढोल पीट रहे हैं। सोनिया ने रैली में मौजूद लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील पार्टी को जिताने की अपील की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम झूठे वादे नहीं करते। हम जो वादे करते हैं, उसे पूरा करते हैं। कांग्रेस "हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की" में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले असम और अन्य स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता देश के लिए बलिदान देते रहे और आजादी के बाद कांग्रेस ही राष्ट्रनिर्माण में लगी रही।

English Summary: sonia slams bjp for big talks, politics of hatred
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved