CP1
मुंबई। अंडरवल्र्ड डॉन छोटा राजन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसको सिंगापुर के एक अस्पताल के इन्टेंसिव कार्डिएक केयर यूनिट (आईसीसीयू) में भर्ती कराया गया है। इस हालत में भी उसके तेवर और हौसला बरकरार है। सूत्रों का कहना है कि उसने कहा है कि वह दाऊद इब्राहिम को मारे बिना नहीं मरेगा। इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, पिछले नौ साल से किडनी की बीमारी से पीडित छोटा राजन की तबीयत उस वक्त ज्यादा बिगड गई, जब वह बीच समंदर में डायलिसिस के दौर से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि लो ब्लड प्रेशर और छाती में दर्द की शिकायत के 6 घंटे बाद उसे बाहर लाया गया और उसके बाद राजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजन का सहयोगी अबू सावंत उसका खयाल रख रहा है। अबू सावंत राजन का मैनेजर भी है। 2006 में फिरौती और हवाला केस में नाम आने के बाद वह भारत से भाग गया था। इस मामले में मुंबई Rाइम ब्रांच ने राजन की पत्नी सुजाता समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। यह केस अभी मकोका कोर्ट में चल रहा है। राजन ने अपने एक होटेलियर दोस्त से कहा है कि वह अपने विरोधी और अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहम को मारे बिना नहीं मरेगा। दोनों के बीच 1993 के मुंबई ब्लास्ट के बाद से दुश्मनी है। दाऊद ने 1991 के बाबरी विध्वंस और 1992 के दंगों का बदला लेने के लिए मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट करवाए थे। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि छोटा राजन के कई अंगों ने काम करना बंद किया दिया है और उसे दिल का दौरा भी पडा है। उन्होंने इस खबर के बारे में तिलक नगर में रहने वाले राजन के एक दोस्त से पुष्टि करने की कोशिश की, लेकिन वहां सबकुछ नॉर्मल दिखा। गौरतलब है कि बैंकॉक में साल 2001 में अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गैंग के हमले में 59 साल का गैंगस्टर छोटा राजन बाल-बाल बचा था। उसके शरीर में कई गोलियां लगी थीं और तभी से उसकी सेहत लगातार बिगडती चली गई। इन्फेक्शन की वजह से राजन को 2001 से ही किडनी की बीमारी है। बैंकॉक में अथॉरिटीज द्वारा भारत को सौंपे जाने के डर से उसने सही तरीके से अपना इलाज नहीं करवाया था और इसी वजह से उसकी बीमारी दिनोंदिन बढती चली गई। राजन की पत्नी सुजाता निखल्जे ने हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट से यूरोप का वीजा लिया था, जहां उसकी बडी बेटी अनीता पढाई कर रही है। करीब दो महीने पहले ही राजन की मां लक्ष्मीबाई निखल्जे की मौत की खबर आई थी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope