CP1 साईं ने कबूला, सूरत की महिला से किया दुष्कर्म, 8 अन्य से भी थे संबंध - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

साईं ने कबूला, सूरत की महिला से किया दुष्कर्म, 8 अन्य से भी थे संबंध

published: 11-12-2013

नई दिल्ली। आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं ने लंबी पूछताछ के बाद आखिर अपना गुनाह कबूल कर लिया है। नारायण ने स्वीकार किया कि उसने सूरत की महिला के साथ दुष्कर्म किया था। इसके अलावा उन्होंने 8 महिलाओं से संबंध होने की बात भी पुलिस से पूछताछ के दौरान कबूली है। नारायण ने कहा कि यह संबंध पीडिता की सहमति से बने थे। नारायण की सूरत कोर्ट में आज पेशी होनी है। नारायण के 11 दिनों के रिमांड की अवधि आज खत्म हो रही है। सूरत के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि साईं ने आठ अन्य महिलाओं से संबंध होने की बात भी स्वीकारी है। साईं ने यह भी इन खबरों को भी सही ठहराया कि वह साधिका जमुना के बेटे का पिता हैं। गौरतलब है कि सूरत की दो बहनों ने नारायण साईं और उसके पिता आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इसके बाद 6 अक्टूबर को नारायण साईं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दो महीने से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी नारायण साईं को दिल्ली और सूरत पुलिस ने संयुक्त अभियान में कुरूक्षेत्र के पास पीपली से 4 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। सूरत पुलिस ने मंगलवार को साईं को पीडिता के सामने बैठाकर पूछताछ की। क्राइम ब्रांच के दफ्तर में साईं से सात घंटे पूछताछ की गई। इस दौरान उसने अपना गुनाह कबूल लिया।

English Summary: Sai accepts, rape with woman, made sexual relations with 8 others
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved