CP1 महिला से संबंध के चलते संघ के सह सरकार्यवाह की छुट्टी - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

महिला से संबंध के चलते संघ के सह सरकार्यवाह की छुट्टी

published: 12-03-2014

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने सह कार्यवाह (संयुक्त महासचिव) केसी कन्नन को एक महिला से संबंध होने के चलते उनके पद से हटा दिया है। बेंगलूरू में पिछले सप्ताह हुई प्रतिनिधि सभा की बैठक में कन्नन को पद से हटाने की घोषणा की गई। सह कार्यवाह का पद संघ में तीसरे नंबर का पद होता है। कन्नन 2012 में बनाए गए चार सह कार्यवाह में से एक हैं। कन्नन पहले ऎसे नेता हैं जिन्हें इतने उच्च स्तर के पद से हटाया गया है। कन्नन के बारे में कहा जा रहा था कि वह संघ में शीर्ष पद पर पहुंचेंगे। संघ में ज्यादातर प्रचारक अविवाहित होते हैं। कुछ प्रचारक शादीशुदा भी हैं लेकिन शादीशुदा प्रचारक निचले स्तर पर होते हैं। एक समाचार पत्र के मुताबिक कन्नन के महिला से संबंध उस वक्त बने जब उन्हें सह कार्यवाह बनाया गया था। कन्नन की अभी तक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से कन्नन ने घर लौटने का फैसला किया है। वह फैमिली लाइफ शुरू करेंगे। इस संबंध में उन्होंने कुछ माह पहले हमारे नेतृत्व को जानकारी दे दी थी। वह अब स्थानीय स्तर पर काम करेंगे। संघ के सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ प्रचारकों के गुप्त संबंधों से संघ हैरान है। संघ के एक नेता ने बताया,सबसे आश्वर्यजनक बात यह है कि कन्नन के महिला से संबंधों के बारे में लंबे वक्त से कोई जानकारी नहीं थी। संघ के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक संगठन में प्रचारक का पद संस्थान होता है। उसे सिंगल रहना चाहिए और ब्र±मचर्य का पालना करना चाहिए। गुप्त संबंध रखकर कन्नन ने संस्थान का अपमान किया है। अगर वह फैमिली लाइफ जीना चाहते थे तो पहले ही प्रचारक की भूमिका पारदर्शी तरीके से छोड सकते थे। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय नेतृत्व को महिला से संबंधों के बारे में जानकारी मिलने के बाद कन्नन ने अक्टबूर में कोचि्च में हुई संघ की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग में घर लौटने के इरादे के बारे में सूचना दे दी थी।

English Summary: RSS joint gen secy removed for his relationship with woman
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved