CP1 राहुल बोले, प्रियंका जब चाहें राजनीति में आएं,वह फैसला लेने को स्वतंत्र - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

राहुल बोले, प्रियंका जब चाहें राजनीति में आएं,वह फैसला लेने को स्वतंत्र

published: 19-04-2014

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर राहुल गांधी ने कहा है कि प्रियंका इस बारे में अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। विजय कर्नाटक अखबार में राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका अपना फैसला खुद करने के लिए स्वतंत्र हैं और वो जो करना चाहती हैं उसका फैसला वह खुद करेंगी। उन्हें हमेशा मेरा समर्थन था, है और आगे भी रहेगा। ज्ञात रहें, कुछ दिन पहले प्रियंका के बारे में यह खबर आई थी कि वह वाराणसी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ लडना चाहती थी लेकिन कांग्रेस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। बाद में प्रियंका ने कहा था कि देश में मोदी की कोई लहर है, उन्हें ऎसा नहीं लगता और अपने चुनाव लडने की खबरों का खंडन भी किया था। इसके बाद खबर का खंडन करते हुए प्रियंका ने कहा कि राहुल ने कई बार उन्हें राजनीति में आने के लिए कहा था। प्रियंका फिलहाल अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिए रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुई हैं। प्रियंका कांग्रेस की स्टार प्रचारक भी हैं।

English Summary: priyanka free to join politics,says rahul
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved