CP1 पाकिस्तानी राष्ट्रपति का नाइजीरिया दौरा रद्द - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

पाकिस्तानी राष्ट्रपति का नाइजीरिया दौरा रद्द

published: 22-04-2014

अबुजा| पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने देश में जारी कुछ समस्याओं की वजह से नाइजीरिया का तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है। हुसैन का नाइजीरिया दौरा पहले सोमवार को शुरू होना था, लेकिन नाइजीरिया के दूतावास अधिकारियों ने बताया कि हुसैन ने नाइजीरिया का दौरा रद्द करने को कहा है। हालांकि, उन्होंने देश की समस्या के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी। नाइजीरिया में पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त अहमद सिरोहे ने बताया, "राष्ट्रपति का नाइजीरिया दौरा रद्द हो गया है। हम इसके लिए नई तारीख तय करेंगे।" पाकिस्तान और नाइजीरिया के व्यापार संबंधों में सुधार हुआ है। दोनों देशों के व्यापार में हाल ही में लगभग दोगुना विस्तार हुआ है। 2011-12 में दोनों देशों का व्यापार 306.7 लाख डॉलर से बढ़कर 2012-13 में 673.61 लाख डॉलर हो गया है।

English Summary: Pakistani President Nigeria out of the tour
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved