लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लगभग 5000 करोड रूपये के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने शनिवार को उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 12 शहरों में एक साथ छापे मारे। सीबीआई की टीम ने शनिवार सुबह लखनऊ में तीन सीएमओ के ठिकानों पर छापा मारा और वहां से महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों एवं कम्प्यूटर हार्ड डिस्क को कब्जे में ले लिया। लखनऊ के अलावा सीबीआई की टीमों ने 12 शहरों में 23 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, और गोरखपुर शामिल हैं। सीबीआई ने सीएमओ एवं डिप्टी सीएमओ के घरों पर भी छापेमारी की।
बिहार में राजधानी पटना सहित तीन जगहों पर छापे मारे और वहां से दस्तावेज एवं कम्प्यूटर की हार्डडिस्क को अपने कब्जे में ले लिया। गौरतलब है कि सीबीआई ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में करीब 30 जगहों पर छापेमारी कर चार नई प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई अब तक 12 प्राथमिकी दर्ज करा चुकी है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन [एनआरएचएम] घोटाले में सीबीआइ की टीम ने शनिवार को बिहार सहित उत्तर प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में दवा विक्रेताओं के यहां छापे मारे। छापे की कार्रवाई अभी जारी है। उधर, एनआरएचएम घोटाला में बलिया के पूर्व सीएमओ डॉक्टर के.एन.तिवारी के जवाहर नगर एक्स्टेंशन स्थित आवास पर सुबह सात बजे सीबीआई टीम ने छापा मारा। टीम के धमकते ही वहां अफरातफरी मच गई। हडबडी में डॉ. तिवारी अपने घर की दीवार फांदकर पडोसी के यहां कूद गए और वहां से बाहर निकल गए। अंतत: उनका पीछा कर रही सीबीआई टीम ने उन्हें दबोच लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
सीबीआई सूत्रों के अनुसार पटना में एक बडे दवा विक्रेता के यहां तथा लखनऊ में तीन सीएमओ के ठिकानों पर छापा मारा गया। वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद में भी छापेमारी की गई है। इस कार्रवाई में दवा विक्रेताओं तथा कई सीएमओ के यहां से दवा एवं उपकरणों की खरीद से जुडे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों एवं कम्प्यूटर हार्ड डिस्क को सीबीआई अफसरों ने कब्जे में ले लिया।
इससे पूर्व शुक्रवार को सीबीआई ने राज्य के पांच जिलों में 35 स्थानों पर छापे मारे थे। लखनऊ में 25 ठिकानों पर सीबीआई ने तलाशी ली थी। इस कार्रवाई में सीबीआई को बगैर आपूर्ति दस्तावेजों के बेची गई करीब 22 करोड रूपये की दवाओं के सबूत हाथ लगे थे।





दारा सिंह का बेटा विंदु गिरफ्तार, स्पॉट फिक्सिंग के तार बॉलीवुड, टॉलीवुड तक
मुंबई पुलिस आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के तार बॉलीवुड, टॉलीवुड (तेलुगू फिल्म उद्योग) से जु़डे होने की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में पुलिस ने एक कास्टिंग ....
सेक्स रैकेट का भंडाफोड : टीवी एक्ट्रेस गिरफ्तार
पुणे में लगातार हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का गढ बनता जा रहा है। लगभग हर दिन किसी न किसी इलाके से सेक्स रैकेट के आरोप में लडकियां ...
विदेशी कप्तानों पर भारी पडे भारतीय कप्तान
आईपीएल मे रन बनाने या विकेट झटकने मे विदेशी खिलाडियों ने बेशक धूम मचाई हो लेकिन कप्तानी के मामले मे भारतीय खिलाडी विदेशियों पर ...
ये क्या,पेरिस सरेआम किस करने लगी!
अक्सर प्यार के किस्से सुनते है प्यार ऎसा होता कि सबकुछ भुला देता है। ऎसा ही नजारा कान्स में देखने को मिला। वह था पेरिस हिल्टन का। पेरिस ...
थैंडी के सेक्सी सींस की भरमार
वैसे फिल्म इंडस्ट्री में इस अभिनेत्री को चुनौतीपूर्ण करने के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार थैंडी न्यूटन ने कुछ अलग करने की सोची है। जी हां, थैंडी न्यूटन...
यूएस की पोर्न स्टार्स नई मुसीबत में
अमेरिका में पोर्न स्टार पर टूटा मुसीबतों का पहाड। यहां अब उनको एक नई मुसीबत से दो-चार होना पड रहा है। अमेरिका में अब उनके बैंक खाते खोलने...
सो रहे जायन का गर्लफ्रैंड ने बदल दिया...
"वन डायरेक्शन" के स्टार जायन मलिक को उनकी गर्लफ्रेंड ने हाल ही में चौंका दिया। डेली मिरर की खबर में कहा गया है कि मलिक गहरी नींद में ...
PICS : पोर्न स्टार बहुत कुछ करने के बाद भी...
पोर्न स्टार यानी कि सेक्सी अभिनेत्री ये अभिनेत्रिया हमेशा इस बात के लिए जानी जाती कि वे किसी भी सीमा को तोड कर एक्टिंग कर सकती है। पोर्न स्टार के नाम सुनते ही लोग जान जाते है कि ...
दीपिका ने शाहरूख से जु़डी खबर का किया खंडन
दीपिका पदुकोण ने इस खबर को गलत बताया है कि "चेन्नई एक्सप्रेस" के उनके हीरो शाहरूख खान ने उन्हें "ये जवानी है दीवानी" के प्रचार में जाने से मना किया ...
PICS : हैं कोई हम जैसा हॉट
इस प्रतिस्पर्घा के युग में सेक्सी मॉडल्स ने सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा रखा है। एक-दूसरे से हॉट दिखने की प्रतिस्पर्धा में वे अपनी फिटनेश पर विशेष ध्यान रखती हैं और अपनी त्वचा ...
PICS : टेली स्टार आकांक्षा सिंह का टेलीविजन पर जादू
आकांक्षा सिंह यानि "ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा" सीरियल की मेघा की बात कर रहें है जो जयपुर की है जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगो का दिल जीत लिया हैं।
PICS : बॉलीवुड की परियों को ज्वैलरी ने किया मुग्ध
कभी चांदी-सी रंगत, तो कभी सांवली-सलोनी हसीनाएं दीवाने शायरों के ख्यालों पर हमेशा से ही राज करती रही हैं।
बालिग की सहमति से सेक्स पर रेप केस नही : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बालिग गर्लफ्रेंड की सहमति से यौन संबंध स्थापित करने वाले व्यक्ति पर रेप के आरोप में मुकदमा नहीं चलाया जा सकता, बशर्ते उसकी ...
हो जाए खुश, अब 20 सेकेंड में चार्ज होगा आपका मोबाइल
दुनिया भर की बडी-बडी मोबाइल कंपनियां जहां बैटरी की समस्या से जूझ रही हैं, वहीं एक इंडियन छोरी ने कमाल कर दिखाया। इनका नाम है ईशा खरे। महज उम्र सिर्फ 18 साल और बारहवीं में ...
PICS : गैलेक्सी ग्रांड की कीमत पांच हजार रूपये कम
मोबाइल बनाने बाली कंपनी सैमसंग ने इंडियन मार्केट में अपनी पंसदीदा गैलेक्सी सीरीज के एक और नए फोन गैलेक्सी ग्रांड क्वाट्रो को पेश किया है।
देखे आज 21/05/2013 का राशिफल
राशिफल पढे और जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन