CP1 एनडीटीवी एग्जिटपोल:भाजपा को तमिलनाडु में भी 2 सीटें संभव! - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

एनडीटीवी एग्जिटपोल:भाजपा को तमिलनाडु में भी 2 सीटें संभव!

published: 14-05-2014

नई दिल्ली। अब तक लोकसभा चुनावों को लेकर करीब आधा दर्जन एग्जिट पोल अनुमान सामने आ चुके हैं जो कई अविश्वसनीय से लगते अनुमान भी जाहिर कर चुके हैं लेकिन अब आ गए हैं और एक एग्जिट पोल के अनुमान। बुधवार को एनडीटीवी और हंसा रिसर्च द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए किए गए एग्जिट पोल में आंध्र प्रदेश में जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस को 12 सीटें और तेलगु देशम पार्टी को 13 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस टीडीपी से आगे चल रही है। दोनों के बीच दोनों ही चुनावों में कांटे की टक्कर है। वहीं कांग्रेस को लोगों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। लोकसभा में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है। एनडीटीवी ने इसे सबसे बडा एग्जिट पोल करार दिया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु में कांग्रेस के सफाए, अन्नादुमुक को 32, डीएमके को महज 5 लेकिन भाजपा को खाता खुलने व 2 सीटें मिलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 24 सीटें मिल रही है और वहीं कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। इस एग्जिट पोल के अनुसार छत्तीसगढ में बीजेपी को 9 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। राजस्थान में अन्य को 1, कांग्रेस को 3 व भाजपा को 21 सीटें मिलने का अनुमान है। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को 34, कांग्रेस को 13 व मनसे को 1 सीट मिलने का अनुमान है।

English Summary: ndtv exit poll: congress to get 5 seats in MP 3 in rajasthan
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved