CP1 महिलाएं बदल सकती हैं देश का भाग्य:मोदी - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

महिलाएं बदल सकती हैं देश का भाग्य:मोदी

published: 08-03-2014

नई दिल्ली। बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में चाय चौपाल कार्यक्रम में कहा,अगर एक बार देश की महिलाएं ठान लें कि भारत का भाग्य हम निर्धारित करेंगी, तो मैं नहीं मानता कि वो देश का भाग्य न बदल पाएं। महिलाओं में देश का भाग्य बदलने की ताकत है। मोदी ने अपील की कि नौ मार्च को महिला मतदाता पंजीकरण जरूर करवाएं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इलाहाबाद से एक महिला के सवाल पर मोदी ने कहा कि आज भी महिलाओं की देश में महत्वपूर्ण भूमिका है। बेटियों को शिक्षा का अधिकार मिले और उन्हें जन्म लेने की स्वतंत्रता भी हो। मोदी ने कहा कि बेटियों को शिक्षा देने का माहौल देना बेहद जरूरी है। महिलाओं के साथ हो रहा भेदभाव वाला माहौल भी खत्म किया जाए। मोदी ने कहा कि बच्चियां स्कूल आज सिर्फ इसलिए छोड रही हैं, क्योंकि वहां टॉयलेट्स नही हैं। गुजरात में हमने काफी हद तक यह कमी पूरी की है। हर स्कूल में टॉयलेट होना चाहिए। मोदी ने कहा कि यदि महिला को शिक्षा मिलती है तो इससे उसकी दो पीढी को फायदा होगा। हमें शिक्षा का स्तर भी उठाना होगा। टीचर्स ट्रेनिंग के लिए हमें विशेष जोर देना होगा। महिलाओं को ऑनलाइन शिक्षा दी जानी चाहिए। दिल्ली के साकेत से एक महिला के सवाल के जवाब में नमो ने कहा कि हर समस्या का समाधान होता है। चाहिए तो बस इरादा। महिलाओं की सुरक्षा पर कहा कि एनसीसी में इनकी भागीदारी बढ़ाई जाए। न्यायिक क्षेत्र में महिलाओं को लाने की जरूरत है। राजनीति में महिलाओं को ताकत मिले।

English Summary: modi calls women to change destiny of nation
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved