CP1 हिमाचल के गुप्त आश्रम में छुपा है साई, अंबाला में देखा गया आखिरी बार - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

हिमाचल के गुप्त आश्रम में छुपा है साई, अंबाला में देखा गया आखिरी बार

published: 26-11-2013

नई दिल्ली। यौन शोषण का आरोप लगने के बाद से फरार आसाराम के भगोडे बेटे नारायण साई के तीन दिन पहले अंबाला में देखे जाने की खबर है। बताया जाता है कि वह हिमाचल प्रदेश में कहीं गुप्त आश्रम में छुपा हुआ है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों के हवाले से एक अखबार ने दी है। गौरतलब है कि साई के खिलाफ 6 अक्टूबर को सूरत की एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। एक पुलिस अफसर के मुताबिक, नारायण साई तीन दिन पहले अंबाला में देखा गया था। वह हिमाचल प्रदेश में छुपा हो सकता है क्योंकि उसका एक आश्रम हिमाचल के सिरमौर स्थित पौंटा साहिब में भी है। जबकि अंबाला के स्थानीय पुलिस अफसरों ने नारायण साई को वहां देखे जाने के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि पौंटा पुलिस सादे वेश में आश्रम के इर्द-गिर्द तैनात है। नारायण साई के वहां होने की अफवाह फैलने के बाद और भी पुलिस बल तैनात कर दी गई है। हिमाचल के पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार ने बताया कि नारायण साई के राज्य में छुपे होने की कोई सूचना उनके पास नहीं है, लेकिन राज्य में उसे लेकर हाई अलर्ट है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक वह गिरफ्तार नहीं हो जाता है। नारायण साई के मोबाइल का लोकेशन आखिरी बार 21 अक्टूबर को मिला था। उसके बाद से वह फोन बंद है। पुलिस का आशंका है कि वह अपने किसी खास चेले के यहां छुपा हुआ है।

English Summary: Narayan Sai seen in Ambala 3 days before
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved