CP1 साई की डर्टी पिक्चर: आश्रम में लडकियों को दी जाती थी सेक्सवर्धक दवाएं - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

साई की डर्टी पिक्चर: आश्रम में लडकियों को दी जाती थी सेक्सवर्धक दवाएं

published: 13-11-2013

नई दिल्ली। बलात्कार के आरोपी नारायण साईं की तलाश में पुलिस देशभर में छापेमारी कर रही है। भगोडा घोषित किए जाने के बाद भी उसका अभी तक पता नहीं चल सका है। खबर है कि वह दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में देखा गया है। वहीं, नारायण साईं के खिलाफ एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे भी हो रहे हैं। नारायण साईं पर ताजा आरोप यह है कि उसकी सेविकाएं आश्रम में आने वाली लडकियों को सेक्सवर्धक दवाएं देती थीं।  नारायण साई के पीए रहे महेंद्र चावला का कहना है कि उन्होंने कई बार नारायण को सेक्स वर्धक दवा का सेवन करते हुए देखा है। चावला ने नारायण साई के फ्रिज में पाउडर रखा हुआ देखा है। उन्होंने कहा कि वो हमारी आंखों के सामने सफेद प्याज का रस, शिलाजीत और कई सारी सेक्स वर्धक दवाओं का सेवन करता था।" पुलिस में दर्ज पीडित साधकों के बयानों के मुताबिक, नारायण सांई सालों से कई साधिकाओं को अपना शिकार बनाता आ रहा था। बताया जा रहा है कि वह महिला साधकों को अपने प्रति समर्पित रखने के लिए उनके पतियों को धोखे से नाश्ते में कंद-मूल और अन्य जडी-बूटियां खिलाकर नपुंसक बनाता था। अपनी लंपटलीला के दौरान साधिकाओं के विरोध करने पर उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर उन पर अत्याचार करता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नारायण सांई के खिलाफ अभी भी कई पीडित सेवक और साधिकाएं पुलिस के समक्ष आ रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने भी कई जगह मारे गए छापों के दौरान साधकों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का मानना है कि साधकों के बयान नारायण की करतूतें उजागर करने के लिए पर्याप्त साबित हो रहे हंै। बयानों के मुताबिक, दान के नाम पर जमीन हथियाना और रातभर महिला साधकों के साथ रासलीला रचाना नारायण का शगल बन गया था। पुलिस का दावा है कि एक से अधिक साधिकाओं का शोषण करने और उन्हें गर्भवती बनाने की बात भी जांच में सामने आई है। महिला साधकों को अपनी ओर समर्पित रखने के लिए नारायण और उनके चेले उनके पतियों को नपुंसक बनाते थे। उसके कमरें से बियर के टीन और अन्य सेक्सवर्धक सामग्री मिलने की बात भी बयान दर्ज करने के दौरान सामने आई है। नारायण सांई की कुटिया में फ्रिज के अंदर वीर्यवर्धक चूर्ण रखे होने की बात भी पुलिस को एक साधक ने बताई है। पीडितों के आरोपों व जांच में हुए खुलासे के मुताबिक, जब कोई साधिका गर्भवती हो जाती तो वह किसी साधक से उसका विवाह करवा देता। नारायण सांई पर लगे आरोप की जांच के दौरान एक के बाद एक कई अहम खुलासे हो रहे हंै। इनमें एक आरोप है कि नारायण सांई केवल जमुना के बेटे के ही पिता नहीं है बल्कि एक अन्य साधिका का बेटा भी उन्हीं का है। यह आरोप लगाकर एक साधक इन्दौर न्यायालय में कानूनी जंग भी लड रहा है।

English Summary: narayan sai in rape case
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved