CP1 सुषमा, भूरिया के भाग्य का फैसला 24 को - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

सुषमा, भूरिया के भाग्य का फैसला 24 को

published: 22-04-2014

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में एक करोड 69 लाख 81 हजार मतदाता 118 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 24 अप्रैल को करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के के भाग्य का फैसला होना है, उनमें भाजपा की सुषमा स्वराज, सुमित्रा महाजन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया शामिल हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 10 संसदीय क्षेत्र- विदिशा, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा और बैतूल में 24 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में पुरूष मतदाता 87 लाख 81 हजार 495, महिला मतदाता 81 लाख 71 हजार 514 सहित कुल एक करो़ड 69 लाख 81 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय सशस्त्र बल की 107 कंपनियां और राज्य पुलिस की विशेष सशस्त्र बल की 50 कंपनियों के अलावा अन्य पुलिस बलों की तैनाती भी रहेगी। इस चरण में सबसे महत्वूपर्ण संसदीय क्षेत्र विदिशा है जहां भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मुकाबला कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह से है। लक्ष्मण कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। इसी तरह इंदौर में भाजपा की सुमित्रा महाजन के सामने कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल हैं। रतलाम में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का मुकाबला भाजपा के दिलीप सिंह भूरिया से है। इसके अलावा मंदसौर में कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन एक बार फिर मैदान में हैं। खंडवा में मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव के सामने भाजपा के नंदकुमार चौहान व आम आदमी पार्टी (आप) के आलोक अग्रवाल हैं। तीसरे चरण के चुनाव में 118 उम्मीदवार मैदान में हैं। इंदौर संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 22 तथा सबसे कम सात उम्मीदवार धार से चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस चरण में कुल 35 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें सबसे अधिक 12 इंदौर में और धार ऎसा संसदीय क्षेत्र है जहां एक भी निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव नहीं लड रहा है। राज्य के 10 संसदीय क्षेत्रों में 17 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरी हैं। इनमें सर्वाधिक इंदौर में पांच और मंदसौर से चार महिलाएं चुनाव लड रही हैं। इनमें भाजपा की ओर से विदिशा से सुषमा स्वराज, इंदौर से सुमित्रा महाजन, धार से सावित्री ठाकुर व बैतूल से ज्योति धुर्वे तथा मंदसौर से कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन प्रमुख हैं। &nbह्यp;

English Summary: electoral fate of sushma, bhuria will be sealed on thursday
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved