CP1 पाकिस्तान में लादेन के नाम पर लाइब्रेरी - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

पाकिस्तान में लादेन के नाम पर लाइब्रेरी

published: 19-04-2014

इस्लामाबाद। एक विवादित कट्टरपंथी मौलवी द्वारा चलाए जाने वाले महिलाओं के एक मदरसे के पुस्तकालय का नाम अलकायदा के मारे जा चुके प्रमुख ओसामा बिन लादेन के नाम पर रखा गया है। यह मदरसा लाल मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल अजीज चलाते हैं। इसी मस्जिद पर परवेज मुशर्रफ के शासनकाल में सैन्य अभियान चलाया गया था। अजीज के हवाले से जियो टीवी ने कहा, वह (ओसामा) अन्य लोगों के लिए आतंकवादी हो सकते हैं लेकिन हम उन्हें आतंकवादी नहीं मानते। हमारे लिए वह इस्लाम के नायक हैं। वह शहीद हैं। पुस्तकालय के बाहर नाम पिका पर लिखा है मुक्तबाह ओसामा बिन लादेन शहीद। ओसामा को मई 2011 में ऎबटाबाद में अमेरिकी बलों ने मार गिराया था।

English Summary: library namrd after laden in pakistan
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved