CP1 कर्मचारियों को अब 100 फीसदी डीए,चुनाव खर्च सीमा 70 लाख - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

कर्मचारियों को अब 100 फीसदी डीए,चुनाव खर्च सीमा 70 लाख

published: 28-02-2014

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों को बडा तोहफा दिया है। सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (डीए) में 10 फीसदी की बढोतरी कर दी है। इस वृदि्ध के साथ ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढकर 100 फीसदी हो जाएगा। शुRवार को हुई संप्रग-2 सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक में डीए में 10 फीसदी की बढोतरी को मंजूरी दे दी गई। डीए में 10 फीसदी की बढोतरी के बाद कर्मचारियों का डीए 100 फीसदी हो जाएगा। अभी कर्मचारियों का डीए 90 फीसदी है। डीए में बढोतरी का लाभ 50 लाख कर्मचारियों और 30 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। डीए में बढोतरी का फैसला एक जनवरी से लागू होगा। इसी के साथ कैबिनेट ने चुनावी खर्च की सीमा 40 लाख से बढाकर 70 लाख कर दी है। चुनाव आयोग ने इसकी अनुशंषा कुछ ही दिन पहले की थी।

English Summary: Last meeting of UPA-2 cabinet today, several decision expected
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved