CP1 राहुल की सभा के बाद देर से घर पहुंची पत्नी को जिंदा जला डाला - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

राहुल की सभा के बाद देर से घर पहुंची पत्नी को जिंदा जला डाला

published: 01-03-2014

गुवाहाटी/जोरहट। पहले खबर आई कि राहुल गांधी के असम दौरे के दौरान जोरहट में उनके गाल पर दुलार भरा चुंबन लेने वाली महिला को उसके पति जलाकर मार डाला लेकिन पुलिस ने बताया कि ये महिला वह नहीं जिसने चुंबन लिया। खबरों के मुताबिक, उसके पति ने खुद को भी आग के हवाले कर दिया। हालांकि वह जिंदा है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि 26 फरवरी को जोरहट में आदिवासियों के बीच पहुंचे राहुल गांधी को एक महिला ने चूम लिया था। बस यहीं से उसके घर में कोहराम मचना शुरू हो गया। इस घटना के बाद पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ गया कि पति ने गुस्से में पहले तो पत्नी की पिटाई की, इससे भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उसने उसको आग के हवाले कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी आग लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला ने दम तोड दिया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के पति की भी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। असम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह महिला राहुल के जोरहट में आयोजित हुए कार्यक्रम में गई थी। इस महिला के अपने पति से रिलेशन ठीक नहीं हैं। बताया जाता है कि जब यह महिला शुक्रवार रात को देरी से घर आई तो इसका अपने पति से झगडा हो गया। इनके बीच काफी कहासुनी हुई, जिसके बाद आगबबूला पति ने महिला को जिंदा जला दिया।  गौरतलब है कि जोरहट आदिवासी बहुल इलाका है, जहां पर आज भी रूढिवादी मानसिकता देखने को मिलती है। यही वजह है कि एक महिला की हत्या राहुल को चूमने के नाम पर कर दी गई। बता दें कि असम के जोरहट में बुधवार को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं से घिरे राहुल गांधी उस वक्त झेंप गए जब उन पर चौतरफा चुंबनों की बौछार होने लगी। महिलाओं के बीच में बैठे राहुल गांधी फौरन उठ खडे हुए, चेहरा शर्म से लाल हो गया,, मगर मजबूर थे, क्योंकि उनसे सीधे रूबरू जो हो रहे थे। राहुल गांधी महिला कार्यकर्ताओं से पार्टी, संगठन, चुनाव, महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर बात करने पहुंचे थे। लेकिन कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता राहुल गांधी को देखकर अपने को नहीं रोक पाई और एक महिला ने पीछे से राहुल के गाल पर पीछे से चुम्मा दे दिया।  इससे पहले कि राहुल कुछ समझ पाते, दूसरी कार्यकर्ताओं ने भी चुम्मन की बौछार कर दी। झप्पी और पप्पी के घेरे में घिरे राहुल गांधी भाप गए कि बीच बैठने का खतरा कितना बडा है। राहुल गांधी झट से खडे हो गए और शर्म से उनका चेहरा लाल हो गया। इसके बाद राहुल गांधी ने सिर पर हाथ फेरा और बाल ठीक किए और मुस्करा कर रह गए। राहुल की फिर बैठने की हिम्मत नहीं हुई। इस सारे मामले में मुद्दे की बात कमजोर पड गई और राहुल गांधी ने इस सभा को जल्द समाप्त करने में ही भलाई समझी। लेकिन  पुलिस का दावा है कि राहुल गांधी की असम में बुधवार को हुई रैली के दौरान चूमने वाली नहीं, वरन उनसे मिलने आई एक महिला को उसके पति ने जलाकर मार डाला। पुलिस ने कहा कि वह घटना की वजह की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अमनजीत कौर ने कहा कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता बोंटी छुटिया की जल जाने से मौत हो गई, जबकि उसका पति भी 35 फीसदी जल गया है। कौर ने यह स्पष्ट किया है कि यह वह महिला नहीं है जिसे टेलीविजन पर राहुल को चुंबन लेते हुए दिखाया गया था। कौर ने कहा, "हमने लोगों से बात की और हमें पता चला कि वह बुधवार को राहुल से मिलने रैली स्थल पर आई थी लेकिन कुछ वजहों से कार्यक्रम से दूर रही। हमें पड़ोसियों ने यह भी बताया कि दोनों पति-पत्नी के रिश्ते में लंबे समय से खटास चल रही थी जो घटना की एक वजह हो सकती है।"

English Summary: lady who kissed rahul gandhi in jorhat in assam has been burnt to death by her husband
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved