CP1
नई दिल्ली। इलाहाबाद के जगद गुरू कृपालु जी महाराज का बुधवार को गुडगांव के एक निजी अस्पातल में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। सूत्रों के मुताबिक कृपालु महाराज प्रतापगढ स्थित अपने आश्रम में फिसल गए थे। जिसके कारण वे घायल हो गये थे। इसके बाद उन्हें गुडगांव के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां, बुधवार सुबह महाराज ने अंतिम सांस ली। सूत्रों के अनुसार कृपालु महाराज, जगदगरू कृपालु परिषद के संरक्षक थे। उन्होंने हिन्दू धर्म की शिक्षा और योग के लिए भारत में चार और अमेरिका में एक केन्द्र की स्थापना की थी। उन्हें जगद गुरू की उपाधि भी प्रदान की गई थी। लेकिन, विवादों से उनका पुराना नाता रहा है। उनकी एक शिष्या ने एक किताब के माध्यम से उनके आश्रम में चल रही गतिविधियों को उजागर किया और उन पर भी संगीन आरोप लगाये थे।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope