World News

रूस में किशोरों की आत्महत्या के मामलों में वृद्धि

रूस में किशोरों की आत्महत्या के मामलों में वृद्धि

published: 24/10/2012 | 16:51:26 IST
updated: 24/10/2012 | 17:08:45 IST

मॉस्को। रूस में किशोर आत्महत्या के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। जांच समिति के अनुसार 2012 के पहले छह महीनों में इस तरह के 500 मामले सामने आ चुके हैं। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूसी जांच समिति ने मंगलवार को बताया कि इस वर्ष अभी तक कुल 532 नाबालिगों ने आत्महत्या की है, इनमें से अधिकतर अपने घर में परेशानी या फिर किसी अन्य सामाजिक समस्या का सामना कर रहे थे।

वर्ष 2011 में कम से कम 896 किशोरों ने खुदकुशी की थी। बीते वर्ष आई संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की प्रमुख रिपोर्ट से पता चलता है कि रूस में प्रत्येक वर्ष औसतन 1,700 से अधिक नाबालिग आत्महत्या करते हैं। विशेषज्ञों ने रूस में बच्चा में बढते आत्महत्या के मामलों के लिए शराब की लत और पारिवारिक स्थिति सहित कई अन्य कारणों को दोषी ठहराया है।

Related Videos

In Case You Missed.....

Aaapkisaheli Women Portal

Latest In News