CP1 एशिया में हर चौथा पुरूष रेपिस्ट,किसी ने मजे के लिए-किसी ने सजा देने को ऎसा किया - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

एशिया में हर चौथा पुरूष रेपिस्ट,किसी ने मजे के लिए-किसी ने सजा देने को ऎसा किया

published: 10-09-2013

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के एक सर्वेक्षण में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मौजूद देशों में हर चौथे पुरूष ने कम से कम एक महिला के साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। सर्वे के अनुसार स्त्री-पुरूष के आपसी संबंधों में बलात्कार आम है जबकि दस में से एक शख्स ने ये स्वीकार किया कि उन्होंने उस महिला के साथ बलात्कार किया जो उनकी पार्टनर नहीं थीं। यह अध्ययन लैंसेट ग्लोबल हेल्थ के ऑनलाइन संस्करण में मंगलवार को प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने बांग्लादेश, चीन, कंबोडिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका और पापुआ न्यू गिनी के दस हजार से अधिक पुरूषों से बातचीत की।   नाबालिग को बंद कर महिला ने करवाया बलात्कार पति की हत्या के बदले में देवर का गला रेता महिलाओं के खिलाफ अपराध पर इस सर्वेक्षण के लिए शोधकर्ताओं ने छह अलग-अलग देशों के दस हजार लोगों से बात की। जितने लोगों से बात की गई उनमें से करीब आधे ने किसी न किसी महिला को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। कई देशों में किया गया यह अपने तरह का पहला सर्वेक्षण है। इसमें पुरूषों से पूछा गया कि उन्होंने ऎसा क्यों किया तो अधिकांश का कहना था कि उन्होंने ऎसा यौन संबंधों की जरूरत और मनोरंजन के लिए किया। ये क्या, किन्नरों ने हद ही कर दी पार... प्रेमी संग रंगरेली, पति ने दबोचा    सर्वेक्षण में पापुआ न्यूगिनी के 62 फीसदी पुरूषों ने बलात्कार करना स्वीकार किया। बांग्लादेश के ग्रामीण इलाकों और इंडोनेशिया में यह संख्या सबसे कम है। जहां दर दस में से एक व्यक्ति ने बलात्कार करना स्वीकार किया। शोधकर्ताओं का कहना कि लैंगिक नजरिए के अलावा गरीबी या बचपन में भावनात्मक या शारीरिक रूप से किया गया उत्पीडन भी पुरूषों के हिंसक व्यवहार का प्रमुख कारण हो सकता है।   शादी की चाह:8 हजार औरतें सडक पर... गया था पूल में नहाने और करने लगा...  विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक पहले की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की करीब एक तिहाई महिलाओं ने कहा कि वे घरेलू या यौन हिंसा की शिकार हुई हैं। इन पुरूषों से बातचीत में बलात्कार शब्द का प्रयोग नहीं किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने किसी महिला से बिना उसकी मर्जी के जोर-जबरदस्ती से या किसी नशे में धुत्त महिला को यौन संबंध के लिए मजबूर किया है। अधिकांश जगहों पर छह से आठ फीसदी महिलाओं ने ऎसी महिलाओं के साथ बलात्कार किया जो उनकी साथी नहीं थीं। जब इसमें पत्नियों और महिला मित्रों को जोड लिया जाए, तो यह संख्या 30- 57 फीसदी तक पहुंच जाती है। जिन लोगों ने किसी महिला से जबरन यौन संबंध बनाने की बात स्वीकार की, उनमें से 70 फीसदी से अधिक पुरूषों ने कहा कि उन्होंने ऎसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें ऎसा करने का अधिकार है। वहीं करीब 60 फीसदी ने कहा कि वे उबे हुए थे और मजे करना चाहते थे और करीब 40 फीसदी पुरूषों ने कहा कि वे नाराज थे और महिला को सजा देना चाहते थे। केवल आधे लोगों ने कहा कि वे अपने किए पर शमिंüदा हैं और केवल 23 फीसदी लोगों को बलात्कार के आरोप में जेल भेजा गया। जॉन हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की असिस्टेंट प्रोफेसर मिशेल डेकर ने कहा, यह समस्या चौंकाने वाली है, हम जहां भी देखते हैं साथी के साथ हिंसा, उत्पीडन और यौन हिंसा नजर आती है।

English Summary: in asian countries every fourth male raped a woman
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved