CP1 साई पर आरोप लगाने वाली के पति को पीटा - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

साई पर आरोप लगाने वाली के पति को पीटा

published: 01-03-2014

सूरत। आसाराम के पुत्र नारायण साई पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के पति पर अज्ञात लोगों ने हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। इतना ही नहीं, अज्ञात बदमाशों ने पीडिता के पति को देख लेने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक जब पीडिता का पति अपने कार्यालय से लौट रहा था तो कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पहले उसकी पीठ पर और फिर चेहरे पर कई बार वार किए गए। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद हमलावर फरार हो गए, जबकि अचानक पीछे से हुए हमले के बाद घायल जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला भी पंजीकृत कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल व्यक्ति का उपचार जारी है। उसकी पीठ पर दो और चेहरे पर एक घाव काफी गंभीर है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद अब वह खतरे से बाहर है। इससे पूर्व शुक्रवार को दिन में नारायण साईं को अदालत लाया गया जहां उसकी न्यायिक हिरासत को 15 दिन और बढा दिया गया।

English Summary: Narayan Sai accuses husband of the rape attempt on
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved