CP1 कांग्रेस उम्मीदवारों की एक सूची तैयार - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

कांग्रेस उम्मीदवारों की एक सूची तैयार

published: 05-03-2014

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश की कई सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के बाद कांग्रेस गुरूवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची की घोषणा कर सकती है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में 154 सीट वाले तीन राज्यों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा हुई जिनमें उत्तर प्रदेश में 80, महाराष्ट्र में 48 और गुजरात की 26 सीटे हैं। इन सीटों में 30 फीसदी पर पार्टी के शीर्ष निर्णय निकाय में चर्चा हो चुकी है। इन सीटों के लिए पार्टी को संबंधित प्रदेशों से चयन समितियों की रिपोर्ट मिली थी। पार्टी ने ऎसा कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है जिस पर आपराधिक आरोप हो। मंगलवार की बैठक में सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी आदि उपस्थित थे। कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक 17 फरवरी को हुई थी।  हालांकि पहले कांग्रेस ने अपनी पहली सूची फरवरी के पहले ही सप्ताह में घोषित करने का निर्णय किया था।

English Summary: first list of congress candidates is ready, can be released today
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved