CP1 राहुल, प्रियंका के खिलाफ अशोभनीय पर्चे - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

राहुल, प्रियंका के खिलाफ अशोभनीय पर्चे

published: 24-04-2014

रूद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले काशीपुर क्षेत्र में राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका और जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ अभद्र भाषा वाले पैंफलेट्स और बुकलेट्स बांटने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जिला प्रशासन ने बताया कि काशीपुर में कुछ लोगों ने ऎसे पैंफलेट्स और बुकलेट्स बांटे, जिनमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका और पंडित जवाहर लाल नेहरू सहित गांधी परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। काशीपुर के एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं की ओर से इस संबंध में की गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पैंफलेट्स जब्त कर लिए गए हैं और इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

English Summary: derogatory pamphlets on rahul, priyanka, case lodged
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved